27 साल बाद दिवाली के दूसरे दिन आज सूर्य ग्रहण: MP में शाम 4.42 बजे से दिखेगा; चांद सिर्फ 32% सूरज को चांद ढंक पाएगा

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Will Be Visible In MP From 4.42 Pm Onwards; The Moon Will Be Able To Cover Only 32% Of The Sun

भोपाल16 मिनट पहले

मध्यप्रदेश में शाम 4.42 बजे सूर्य ग्रहण शुरू होगा। चांद 5.38 बजे तक सूरज के करीब 32% हिस्से को ढंक लेगा। 27 साल बाद दिवाली के दूसरे दिन यानी 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण हो रहा है। यह इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। इससे पहले यह खगोलीय घटना 24 अक्टूबर 1995 को दिवाली के दूसरे दिन हुई थी।

प्रदेश में ग्रहण शुरुआत में तो नजर आएगा, लेकिन सूर्यास्त होने के कारण पूरा नजारा नहीं दिखेगा। अगर इस बार यह घटना देखने से चूक जाते हैं, तो फिर 5 साल का इंतजार करना पड़ेगा। यानी अगला सूर्यग्रहण 2027 में पड़ेगा। उधर, उज्जैन महाकाल मंदिर में आज भगवान महाकालेश्वर का सूर्य के स्वरूप में श्रृंगार किया गया है।

भोपाल में यह शाम 4.42 बजे शुरू होगा। शाम 5.38 बजे तक नजर आएगा। ग्रहण का अंत प्रदेश भर में कहीं भी दिखाई नहीं देगा, क्योंकि वह सूर्यास्त के उपरांत भी जारी रहेगा। भारत में उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में अधिकतम ग्रहण के समय चंद्रमा लगभग सूर्य के 40 से 50% के बीच होगा।

कहां कितनी देर रहेगा सूर्य ग्रहण
दिल्ली-मुंबई में अधिकतम ग्रहण के समय चंद्रमा द्वारा सूर्य ग्रहण का प्रतिशत क्रमशः करीब 44% व 24% होगा। यहां ग्रहण की अवधि क्रमश: 1 घंटे 13 मिनट और 1 घंटे 19 मिनट होगी। चेन्नई व कोलकाता में ग्रहण की अवधि क्रमश: 31 मिनट और 12 मिनट की होगी। ग्रहण यूरोप, मध्य पूर्व अफ्रीका के उत्तर-पूर्वी हिस्सों, पश्चिमी एशिया, उत्तर अटलांटिक महासागर और उत्तर हिंद महासागर के क्षेत्रों में दिखाई देगा।

सूतक काल में क्या करें क्या न करें

  • ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सूतक काल में कोई भी शुभ काम को शुरू करने से बचें।
  • सूतक काल में भगवान की भक्ति करें।
  • सूतक काल में ना ही खाना बनाए अगर खाना बना हुआ रखा है तो उसमें तुलसी के पत्ते डालकर रखें।
  • सूतक काल में दांतों की सफाई और बालों में कंघी नहीं करने की भी मनाही होती है।
  • सूतक काल में भगवान के मंदिर के पट बंद कर देना चाहिए।
  • सूतक काल के दौरान सूर्य मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • सूतक काल समाप्त होने के बाद घर की सफाई करें और उसके बाद भगवान की पूजा करें।
  • सूतक काल में गर्भवती महिलाओं को घर के बाहर ना जाने दें और विशेष सावधानी बरतें।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान ‘ॐ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्न: सूर्य: प्रचोदयात’ मंत्र का जाप करें।

पूर्ण चंद्र ग्रहण अगले महीने नवंबर में
अगला ग्रहण जो भारत से दिखाई देगा, वह पूर्ण चंद्र ग्रहण है। यह 8 नवंबर, 2022 यानी मंगलवार को होगा। यह चंद्रोदय के समय भारत के सभी स्थानों से दिखाई देगा।

अगला सूर्य ग्रहण 2027 में
भारत में अगला सूर्य ग्रहण करीब 5 साल बाद यानी 2 अगस्त 2027 में नजर आएगा। वह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। देश के सभी हिस्सों से वह आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में नजर आएगा।

इस कारण होता है सूर्य ग्रहण
अमावस्या को सूर्य ग्रहण तब घटित होता है, जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है। वे तीनों एक सीध में स्थित हो जाते हैं। आंशिक सूर्य ग्रहण तब घटित होता है, जब चन्द्र चक्रिका का सूर्य चक्रिका की आंशिक रूप से ही ढंक पाती है।

संभलकर देखें ग्रहण

  • सूर्य ग्रहण की थोड़ी देर के लिए भी नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए। चंद्रमा सूर्य के अधिकतम हिस्सों को ढंक दे, तब भी इसे खाली आंखों से न देखें, क्योंकि यह आंखों को स्थाई नुकसान पहुंचा सकता है। इससे अंधापन हो सकता है। सूर्य ग्रहण को देखने की सबसे सही तकनीक है एल्युमिनी माइसर, काले पॉलिमर 14 नंबर शेड के लाईदार कांच का उपयोग कर और टेलीस्कोप के माध्यम से सफेद पटल पर सूर्य की छाया को देख सकते हैं।
  • सूर्य ग्रहण को देखने से आंखें डैमेज होने का खतरा, वेधशाला के अधीक्षक राजेन्द्र गुप्त से जानिए
  • सूर्य ग्रहण को कोरी आंखों (बिना चश्मा) से देखने की गलती बिलकुल नहीं करें। इससे आपकी आंखों का रेटिना डैमेज हो सकता है। जिससे धीरे-धीरे आंखों की रोशनी हमेशा के लिए जा सकती हैं। ग्रहण को देखने के एक्स-रे फिल्म का उपयोग नहीं करें, किसी चश्मे से भी नहीं देखें, सीधे सूर्य को देखने की कोशिश नहीं करें। ये आंखों के लिए घातक हो सकता है।
  • सूर्यग्रहण की आंशिक या वलयाकार स्थिति को कोरी आंखों से देखने का प्रयास नहीं करें।
  • टेलीस्कोप या बाइनोक्यूलर से सूर्य को कभी न देखें।
  • किसी भी ऐसे फिल्टर का इस्तेमाल न करें, जो सूर्य की दृश्य तीव्रता को कम कर देता है।
  • धूम्रयुक्त ग्लास, रंगीन फिल्म, सनग्लास, नॉन-सिल्वर ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म, फोटोग्राफिक न्यूट्रल डेंसिटी फिल्टर या पोलराइजिंग फिल्टर एक्स-रे फिल्म का इस्तेमाल न करें। ये सुरक्षित नहीं होते।
  • नेत्र गोलकों पर लगाए जाने वाले सौर फिल्टर का इस्तेमाल भी न करें जो सस्ते टेलीस्कोप के साथ बेचे जाते हैं।

ऐसे देखें सूर्य ग्रहण

  • सूर्य की केवल प्रक्षेपित छवि ही देखनी चाहिए।
  • सूर्य की छवि को एक पिन होल के जरिए छाया वाली दीवार पर प्रक्षेपित करें।
  • एक छोटे दर्पण को कागज के टुकड़े से ढके। इस कागज में 1 से 2 सेंटिमीटर व्यास का छिद्र बनाइए। कागज लगे इस दर्पण का प्रयोग कर दीवार पर सूर्य की प्रक्षेपित छवि को देखिए।
  • सूर्य की छवि को प्रक्षेपित करने के लिए एक छोटे टेलीस्कोप या बाइनोक्यूलर का प्रयोग किया जा सकता है।
  • आंशिक रूप से ग्रहण लगे सूर्य का प्रत्यक्ष दर्शन केवल वैज्ञानिक रूप से जांचे गए और सुरक्षित होने के प्रमाण वाले फिल्टर से देखना चाहिए।
  • खरोंच वाले खराब फिल्टर का उपयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
  • ग्रहण को देखने के लिए केवल अपनी एक आंख का ही प्रयोग करना चाहिए।
  • ग्रहण देखने वालों को ग्रहण की पूर्ण दशा के आरंभ और समाप्ति की जानकारी देने के लिए एक अनुभवी व्यक्ति साथ हो।

सूर्य ग्रहण का घाटों पर असर, सुने पड़े नर्मदा घाट
अमावस्या पर जहां हज़ारों लोग नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाते थे। इस अमावस्या पर नर्मदापुरम में नर्मदा घाट सूने पड़े हैं। सूर्य ग्रहण होने से लोग आज घाट पर स्नान करने नहीं पहुंचे। मंदिर के भी पट बंद हैं। घाटों पर कथा पूजन पाठ भी आज बंद है। हालांकि शाम को सूर्यग्रहण का सूतक खत्म हो के बाद श्रद्धालुओं के स्नान का सिलसिला शुरू होगा ।

ये भी पढ़ें-

सूर्य ग्रहण आज, इंदौर में बंद रहेंगे मंदिरों के पट

सूर्य ग्रहण का असर इंदौर में भी नजर आएगा। सूर्य ग्रहण के कारण यहां के मंदिरों के पट बंद रहेंगे। शाम को ग्रहण की समाप्ति के बाद मंदिरों का शुद्धिकरण किया जाएगा। जिसके बाद ही भक्त भगवान के दर्शन कर सकेंगे। ग्रहण के चलते कुछ मंदिरों के अन्नक्षेत्र भी बंद रहेंगे। 14 घंटे मंदिरों के पट बंद रहेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर।

बुधवार को एक साथ मनेंगे गोवर्धन-भाईदूज​​​​​​​

इस बार की दीपावली के अगले दिन जब गोवर्धन की पूजा होती है खंड ग्रास सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। आधी रात के बाद से ही सूतक लग जाएगा जो पूरे दिन रहेगा। इस साल कार्तिक मास में दो ग्रह का योग घटित होने जा रहा है। प्रथम खंड ग्रास सूर्य ग्रहण आज (25 अक्टूबर मंगलवार) और दूसरा खग्रास चंद्र ग्रहण 8 नवंबर मंगलवार के ही दिन घटित होगा। यह दोनों ही ग्रहण ग्वालियर के साथ-साथ पूरे देश में दिखाई देगा। यहां पढ़ें पूरी खबर।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button