मंगलवार भस्म आरती दर्शन: सूर्य ग्रहण के दिन भगवान महाकाल का सूर्य के रूप में दर्शन

[ad_1]

35 मिनट पहले

बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोलने के पश्चात भगवान महाकाल को जल से स्नान कराया गया। इसके बाद पण्डे पुजारियों ने दूध,दही ,घी ,शहद फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का अभिषेक पूजन किया । आज सूर्य ग्रहण होने के चलते भगवान महाकाल का चन्दन से सूर्य के स्वरूप में श्रृंगार किया गया।

भस्म आरती के दौरान महाकाल का भांग,चन्दन,सिंदूर अर्पित कर मस्तक पर रजत त्रिशूल और चंद्र के साथ मोगरे के सुगंधित पुष्प धारण कराया गया। मस्तक पर तिलक और सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी।

फल और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button