गुना में रहस्यमयी तरीके से ट्रैक्टर गायब: युवक अंदर सोता रहा; झोपड़ी के बाहर खड़ा ट्रैक्टर रातोंरात गायब

[ad_1]
गुनाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

विजयपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
जिले के विजयपुर इलाके में खेत से एक ट्रेक्टर रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया। ट्रेक्टर मालिक का बेंटा दिन में उसे ले गया था। रात में वह लौटा और टपरिया के बाहर ट्रैक्टर खड़ा कर अंदर सो गया। सुबह उसके पिता पहुंचे तो ट्रेक्टर गायब मिला। ट्रेक्टर मालिक ने चोरी की आशंका जताते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विजयपुर इलाके के बालाभेंट गांव के रहने वाले जगदीश पाल(39) ने बताया कि एक वर्ष पहले ही उन्होंने अपनी पत्नी ममता बाई के नाम से एक ट्रेक्टर लिया था। उनका बेटा देवेंद्र उसे किराए से चलाता था। कुछ दें पहले वह ट्रेक्टर लेकर रामहेत धाकड के खेत पर गया था। रात करीब 11 बजे वह ट्रेक्टर लेकर वापस आ गया। उसने खेत पर बनी टपरिया के आगे ट्रेक्टर रख दिया। उसमे पंजा भी लगा हुआ था। देवेन्द्र रात को वहीं टपरिया में सो गया था।
सुबह करीब 6 बजे जगदीश अपने खेत पर गए तो वहां ट्रेक्टर नहीं था। टपरिया में उनका लडका देवेन्द्र सो रहा था। उन्होंने देवेंद्र को जगाकर पूछा कि ट्रेक्टर कहाँ है तो उसने बताया कि रात को तो ट्रेक्टर टपरिया के आगे ही रखा था। उन्होंने अपने खेत के आस-पास ट्रेक्टर को ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिला। चूंकि, उन्होंने ट्रेक्टर फाइनेंस कराया था, तो उन्हें लगा कि कहीं बैंक वाले ही न ले गए हों। उन्होंने फाइनेंस के ऑफिस में जाकर पता किया तो उन्हें भी ट्रेक्टर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने गुना जिले के अलावा राजस्थान के छबड़ा जिले में भी तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद जगदीश ने विजयपुर थाने में पहुंचकर शिकायत की। उनके आवेदन पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source link




