‘हर घर दिवाली’ अभियान: कलेक्टर ने बच्चों के साथ मनाया दिवाली का त्योहार, मिठाई व उपहार किए वितरित

[ad_1]

सीहोरएक घंटा पहले

कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर ने आनंद विभाग और संडे का सुकून संस्‍था के साथ “हर घर दिवाली” अभियान के तहत सीहोर नगर के मरी माता मंदिर, इंदिरा नगर सहित अनेक स्थानों पर बच्चों के साथ दिवाली त्योहार मनाया। इस दौरान उन्‍होने बच्‍चों को मिठाई, उपहार के‍ वितरित करने के साथ ही उन्‍हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्‍होंने बच्‍चों के साथ कुछ समय बिताया और बच्‍चों द्वारा प्रस्‍तुत नृत्‍य देखा और उनका उत्‍साहवर्धन किया। साथ ही उन्‍होंने बच्‍चों से वार्तालाप भी किया।

दीवाली के शुभ अवसर पर कलेक्टर चन्‍द्र मोहन ठाकुर ने संकल्प वृद्धा आश्रम पहुंचकर वृद्धजनों से भेंट की। उन्‍होंने वृद्धजनों को दिपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनसे आशीर्वाद लिया और उन्‍हें उपहार वितरित किए।

कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर ने जिले के नागरिकों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली त्योहार लोगो में खुशियां बांट कर मनाए। इस प्रकाश पर्व पर केवल ग्रीन पटाखें का ही उपयोग करें जिससे पटाखों से होने वाले प्रदूषण को कम किया जा सके और मिट्टी के दियों का उपयोग करें। उन्‍होने सभी नागरिकों से सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से दीपावली का त्‍योहार मनाने की अपील की है।

दीपावली खुशियों का त्यौहार होने के साथ-साथ एक ऐसा पर्व है जिसका आध्यात्मिक और व्यावहारिक दोनों दृष्टियों से बहुत महत्व है। दीपावली हमारे समाज में मनाया जाने वाला सबसे बड़ा दीपोत्सव पर्व है। यह खुशियाँ बाँटने का पर्व हैं इसलिए इसे दूसरों के जीवन में खुशियों का प्रकाश फैलाकर मनाएँ। भारतीय संस्कृति में त्यौहारों का विशेष महत्व है। देश में मौसम के अनुसार उत्सवों और पर्वों का आयोजन किया जाता है। त्यौहार आज की व्यस्त जिंदगी में परिजन के साथ मिलकर खुशियां मनाने का मौका देते हैं। यह हमारी परम्पराओं और सांस्कृतिक विरासत को भावी पीढ़ी में हस्तांतरित करने का भी अवसर है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button