अधेड़ महिला का बेरहमी से कत्ल: अंबा पडावा में घर पर सो रही थी, अज्ञात बदमाश ने वारदात को अंजाम दिया अंबा पडावा में घर पर सो रही थी, अज्ञात बदमाशअंबा

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Barwani
- Amba Was Sleeping At Home In Padawa, Unknown Miscreant Carried Out The Incident Amba Was Sleeping At Home In Padawa, Unknown MiscreantAmba
बड़वानी44 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बडवानी जिले के खेतिया थाना क्षेत्र में एक महिला की हथियार से हत्या कर दी है। जिससे आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
प्राप्त जानकारी अनुसार, खेतिया थाना क्षेत्र के दूरस्थ ग्रामीण अंचल अंबा पडाव में यह घटना हुई है। खेतिया पाटी रोड पर ग्राम अंबा पड़ावा स्थित है, जहां घर में खटिया पर सो रही महिला पर धारदार हथियार से हमला अज्ञात व्यक्ति द्वारा किया गया। जिसमें महिला की मृत्यु हो गई है। हत्या की जानकारी फरियादी देवा द्वारा खेतिया पुलिस को दी गई थी। जिसके बाद सूचना मिलने पर नगर निरीक्षक सीएस बघेल द्वारा खेतिया थाने पर प्रकरण दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन पर अपने उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया था। जिसके बाद राजपुर क्षेत्र के एसडीओपी रोहित अलावा, एफएसएल की टीम व खेतिया नगर निरीक्षक सी एस बघेल अपनी पुलिस टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस ने मौके पर पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया। ग्राम अंबा पडावा निवासी मृतक महिला का नाम गुलाबी बाई बताया जा रहा है।खेतिया पुलिस अज्ञात हत्यारों की जांच में जुटी हुई है। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई है। वही आसपास के लोगों और परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

Source link




