सुख समृद्धि की कामना के साथ भगवान महाकाल से प्रार्थना: धनतेरस के अवसर पर कलेक्टर सपत्नीक पूजन में शामिल हुए,पुरोहित समिति ने पूजन कराया

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • On The Occasion Of Dhanteras, The Collector Took Part In The Wife’s Worship, The Priest Committee Did The Worship.

उज्जैन37 मिनट पहले

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार को धनत्रयोदशी (धनतेरस) के अवसर पर सबके कल्याण और सुख समृद्धि की कामना के साथ भगवान महाकाल से प्रार्थना के लिए मंदिर के पुरोहित समिति द्वारा अभिषेक व महापूजा की गई। पूजन के बाद पुरोहित समिति ने अतिथियों को चांदी का सिक्का व प्रसाद भेंट किया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार को सुबह नौ बजे से भगवान महाकाल का अभिषेक पूजन कलेक्टर आशीष सिंह ने सपत्नीक किया। महापूजा में भगवान श्री महाकालेश्वर का पंचामृत अभिषेक-पूजन किया गया। इसके बाद नंदीहॉल में रूद्राभिषेक किया। पूजन पश्चात मंदिर पुरोहित समिति की ओर से अध्यक्ष पं.अशोक शर्मा ने अतिथियों को आशीर्वाद स्वरूप चांदी का सिक्का व प्रसाद भेंट किया। पूजन मंदिर के पुरोहितों द्वारा कराया गया। दीपावाली के पहले धनतेरस के दिन महाकाल मंदिर में सबके कल्याण एवं सुख समृद्धि के लिए पुरोहित समिति के माध्यम से विधिवत पूजन विगत कई वर्षो से किया जा रहा है। पूजा-अर्चना के पश्चात कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर समिति के अधिकारी भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button