नगर जनहित सुरक्षा समिति के पदाधिकारियों ने पूजा अर्चना की: टेकरी स्थित कुबेर देवता का पूजन कर महाआरती की

[ad_1]

देवास29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
टेकरी स्थित कुबेर देव के मंदिर में पूजन करते हुए समिति के सदस्य। - Dainik Bhaskar

टेकरी स्थित कुबेर देव के मंदिर में पूजन करते हुए समिति के सदस्य।

नगर जनहित सुरक्षा समिति के पदाधिकारियाें ने धन्वंतरी जयंती पर मां चामुंडा टेकरी स्थित धन के देवता कुबेर की दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना की। इसके बाद महाआरती की गई। उपस्थित समिति के सदस्यों एवं मां चामुंडा व तुलजा भवानी के दर्शन करने आने वाली मातृ शक्तियों ने आर्थिक सुख-समृद्धि को लेकर कुबेर देवता से कामना की। समिति के अनिल सिंह बैस, सुनील सिंह ठाकुर, विनोद सिंह गौड़, सुरेश रायकवार, अनूप दुबे, सुमेर सिंह जाधव, अर्पित सिंह बेस, विजय सिंह तंवर, तकीउद्दीन काजी, सुभाष वर्मा उमेश राय आदि उपस्थित थे। यह जानकारी अनिल सिंह बैस ने दी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link