National

धनतेरस पर सोना खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान

दीपावली( diwali) आने से पहले ही बाजारों में चहल पहल काफी बढ़ जाती है। इस साल दिवाली( deepawali) से एक दिन पहले 23 अक्तूबर के दिन धनतेरस पर्व को मनाया जाएगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन नई चीजों को खरीदना काफी शुभ माना गया है। इस दिन नई चीजों को खरीदने पर भगवान की विशेष कृपा बरसती है।सोना खरीदने के बाद आपको ज्वेलर्स से उसकी पक्की रसीद जरूर लेनी चाहिए। सोना काफी महंगा धातु है। ऐसे में इसको खरीदने के बाद ज्वैलर्स( jewellery) से बिल पर सोने ( gold)के सही वजन को जरूर लिखवाएं।

हॉलमार्क के निशान को जरूर चेक करें

धनतेरस के दिन सोने की खरीदारी( purchase) करते समय उस पर बने हॉलमार्क निशान को जरूर देखें। सोने पर बना हॉलमार्क का निशान उसकी शुद्धता के बारे में हमको बताता है। ऐसे में ज्वेलरी खरीदते समय उस पर बनें हॉलमार्क के निशान को जरूर चेक करें।

मेकिंग चार्ज( making charge) 3 से 30 प्रतिशत तक

सोने के गहनों पर मेकिंग चार्ज 3 से 30 प्रतिशत तक हो सकता है। ऐसे में सोने को खरीदते समय मोल भाव जरूर करें।

Related Articles

Back to top button