Chhattisgarh

सराफा कारोबारी हत्याकांड के 4 आरोपी बनारस से गिरफ्तार

दुर्ग, 21 अक्टूबर। दुर्ग जिले के अमलेश्वर में गुरुवार को सराफा व्यापारी की हत्या कर सोने-चांदी के आभूषण लूट करार फरार हुए आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दुर्ग पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों को पुलिस ने बनारस से गिरफ्तार किया है। घटना को अंजमा देने के बाद सभी आरोपी बनारस पहुंचे थे।

बता दें कि गुरुवार की दोपहर अमलेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत समृद्वि ज्वेलर्स के संचालक की हत्या कर सोने चांदी के जेवर लेकर फरार हुए थे। घटना के बाद पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। शुक्रवार को बनारस से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button