हर दिन हर घर आयुर्वेद: आयुर्वेद दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, कलेक्टर ने शुभारंभ करते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया

[ad_1]

आलीराजपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

सातवां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के तहत शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आयुष डिस्पेन्सरी आलीराजपुर में आयोजित थीम हर दिन हर घर आयुर्वेद के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ।

का शुभारंभ कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर जानकी यादव, नपा अध्यक्ष सेना पटेल ने भगवान धनवंतरि के चित्र का पूजन, दीप प्रज्जवलन व पुष्पमाला अर्पित करते हुए किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर सिंह ने आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आयुर्वेद के लाभों के बारे में बताया। उन्होंने कहा वर्तमान पीढी को आयुर्वेद से जुडते हुए बच्चों को भी आयुर्वेद के महत्व की जानकारी होगी।

कार्यक्रम को नपा अध्यक्ष पटेल ने संबोधित करते हुए कहा आयुर्वेद से जुड़ाव के माध्यम से हम कई बीमारियों से मुक्ति पा सकते है। उन्होंने आह्वान किया कि अधिक से अधिक लोगों तक आयुर्वेद के महत्व की जानकारी पहुंचाई जाए ताकि वर्तमान पीढ़ी आयुर्वेद के महत्व को बेहतर तरीके से समझ सके।

इस अवसर पर आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। शिविर के माध्यम से बुजुर्गों को आयुर्वेद दवाओं की कीट प्रदान की गई। कलेक्टर सिंह ने इस अवसर पर आयुष चिकित्सालय परिसर में लगी औषधि पौधे के महत्व की जानकारी भी ली।

उन्होंने निर्देश दिए कि आयुर्वेद महत्व के पौधा की क्यारियां तैयार की जाए। इस अवसर पर जिला आयुष अधिकारी डॉ नयनसिंह वास्कले सहित अन्य चिकित्सक व स्टॉफ सदस्यगण उपस्थित थे। संचालन डॉ वरूण सराफ ने किया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिक का स्वास्थ्य उपचार किया गया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button