दो बोरी खाद के लिए गयी किसान की जान: गुना में 3 घंटे खड़े रहने के बाद आया कार्डियक अरेस्ट; मौके पर ही तोड़ा दम

[ad_1]
गुना27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रामप्रसाद कुशवाह 3 घंटे से लाइन में लगा हुआ था।
जिले के कुंभराज इलाके में खाद लेने लाइन में खड़े एक युवक की मौत हो गयी। वह लाइन में लगे-लगे अचानक से नीचे गिरा। उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत का शुरुआती कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। घटना शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। सोसाइटी पर वह लगभग तीन घंटे से लाइन में लगा था। उधर, युवक की मौत के बाद प्रशासन ने 1.20 लाख की तात्कालिक सहायता राशि मंजूर की है।
कुंभराज इलाके के गोल्याहेड़ा गांव का रहने वाले रामप्रसाद कुशवाह शुक्रवार सुबह घर से खाद लेने के लिए निकला था। कुम्भराज कस्बे में टेकरी के पास सोसाइटी से खाद वितरित किया जा रहा था। वह सुबह 10:30 बजे जा कर लाइन में लग गया। बोवनी का सीजन शुरू होने से किसान बड़ी संख्या में खाद लेने पहुंचे थे। 3 घंटे होने के बाद भी उसका नंबर नहीं आ पाया था। धूप में वह खड़ा हुआ था। दोपहर लगभग डेढ़ बजे वह अचानक गश खाकर नीचे गिर पड़ा।
आधे घंटे तक वह वहां पड़ा रहा। सूचना पर गांव से उसके परिवार वाले आये। उसे उठाकर स्वास्थ्य केंद्र ले गए हालांकि उसकी मौत हो चुकी थी। स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का शुरुआती कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। परिवार वालों ने बताया कि वह सुबह घर से खाद लेने आया था। कल्याण कुशवाह ने बताया कि इलाके में 100 से ज्यादा गांव हैं। एक ही जगह से खाद वितरित किया जा रहा है। ऐसे कैसे काम चलेगा। धूप में किसान लाइन में लगने को मजबूर हैं।
चांचौड़ा के प्रभारी SDM वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 30-35 किसान लाइन में लगे हुए थे। उसी समय यह हादसा हुआ। युवक की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है। प्राथमिक तौर पर उसके परिजनों को 1.25 लाख की आर्थिक सहायता दी जा रही है। साथ ही सोसाइटी पर छांव के इंतजाम करने के लिए भी निर्देशित किया गया है।
Source link