सीहोर में 7 दिनों तक आयोजित होंगे कार्यक्रम: कलेक्टर ने बैठक में दिए तैयारियों के दिए निर्देश

[ad_1]

सीहोर33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जिलेभर में 1 से 7 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने सभी कार्यक्रमों के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

इन सात दिवसों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, स्वच्छता पर केन्द्रित गतिविधियों सहित विविध रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जिले में एक नवंबर को जन अभियान परिषद के माध्यम से सुबह प्रभात फेरी और दोपहर 12 बजे से जनसेवा अभियान के स्वीकृति पत्र और अन्य लाभ वितरण समारोह आयोजित होगा। इसी क्रम में 2 को लाडली लक्ष्मी योजना का कार्यक्रम, 3 को स्वच्छता, सजावट, रंगोली, पर केंद्रित गतिविधियां। ऐतिहासिक स्मारकों, महापुरुषों की प्रतिमाओं, प्रमुख बाजारों की साफ-सफाई आदि की गतिविधियां। महत्वपूर्ण स्थलों पर 67 दीपों का प्रज्ज्वलन। खेलों का शुभारंभ 3 से 6 नवंबर तक होगा और 7 को पुरस्कार वितरण।

स्थानीय व्यंजनों की प्रतियोगिता का शुभारंभ 4 नवंबर को “एक जिला एक उत्पाद” को प्रमुखता प्रदान करती हुई विविध गतिविधियां एवं रोजगार दिवस। 5 को मध्यप्रदेश के गौरव के दृष्टिगत नाटक, लोकनृत्य और जननायक केंद्र प्रतियोगिताएं। 6 नवंबर को वन्य प्राणी सुरक्षा, जागरूकता, ऊर्जा-पर्यावरण-जल संरक्षण केन्द्रित जागरूकता, सेमिनार, व्याख्यान, चित्रकला प्रतियोगिताएं। सात नवंबर को जिला मुख्यालय एवं राज्य स्तर पर सभी प्रतियोगिताओं, जन सेवा अभियान, मध्यप्रदेश गौरव आदि से संबंधित पुरस्कार वितरण समारोह तथा सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button