पुलिस शहीद दिवस: पन्ना पुलिस लाइन में शाहिद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, मंत्री बृजेंद्र प्रताप ने किया पुष्प चक्र अर्पित

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Panna
- Tribute Paid To Shahid Jawans In Panna Police Line, Minister Brijendra Pratap Paid Floral Tribute
पन्ना21 मिनट पहले
21 अक्टूबर 2022 को पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर समूचे मध्यप्रदेश में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने व उन्हें याद करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।इसी क्रम में पन्ना पुलिस लाइन में पुलिस के ओर से शाहिद जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पन्ना विधायक व कैबिनेट मंत्री भी पहुंचे। जिन्होंने शाहिद जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
जानकारी के अनुसार पन्ना पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के नेतृत्व में पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विगत 1 वर्ष के दौरान देश की सुरक्षा, कानून व्यवस्था के दौरान हुई मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिस, पैरामिलिट्री व केंद्रीय पुलिस के विभिन्न संगठनों के 264 वीर जवानों को शहीद परेड व पुष्प चक्र अर्पित कर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, गुनौर विधायक शिवदयाल बागरी, पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र, जिला पंचायत पन्ना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघ प्रिय, पुलिस अधिकारी कर्मचारी, सहित गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
कैबिनेट मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस पैरामिलिट्री व विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के जवान खतरों से खेल कर दिन रात ड्यूटी करते हैं। तभी हम सुरक्षित और शांति से रह पाते हैं। देश के लिए शहादत देने वाले वीर जवानों को याद कर आंखें नम हो जाती हैं।

Source link