भोपाल के थाने में SI की गोद भराई रस्म: स्टाफ बना मायका, साथी दरोगा बनीं मां, आरक्षक भाई; VIDEO

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Baby Shower Ceremony At Mahila Thana, Bhopal Video News & Updates, Madhya Pradesh Hindi News, Madhya Pradesh Interesting News

भोपाल26 मिनट पहले

भोपाल के महिला थाने में पदस्थ SI की गोद भराई की रस्म के बाद उन्हें चाइल्ड लीव पर भेजा गया। गोद भराई के लिए थाने को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया। पूरा स्टाफ उनका मायका बना।

SI करिश्मा राजावत ग्वालियर की रहने वाली हैं। उनका 8वां महीना है। इस माह में गर्भवती महिला किसी भी तरह की यात्रा नहीं कर सकती। इसको देखते हुए करिश्मा ने TI अनीता धुर्वे को चाइल्ड लीव का आवेदन दिया था। उन्होंने इसे मंजूरी तो दी है, महिला थाने में गोद भराई रस्म भी करा दी।

साथी SI बनी मां, आरक्षक ने निभाई भाई की भूमिका
एक घंटे चले कार्यक्रम में पूरा स्टाफ करिश्मा का मायका बन गया। SI अनीता रघुवंशी ने मां बनकर उसकी गोद भराई की रस्म शुरू की। आरक्षक प्रदीप शर्मा ने भाई बनकर फलों से गोद भरकर रस्म पूरी की। स्टाफ में शामिल 25 महिला कर्मचारियों ने बहन, सहेली और अन्य रिश्तेदार की भूमिका निभाई। 13 पुरुषों ने मायके वाले बनकर अपना दायित्व पूरा किया।

कुछ पल के लिए भूल गई थाने में नहीं, मायके में हूं
SI करिश्मा ने कहा कि वे कुछ पल के लिए थाने को भूल गई थीं। उन्हें लगा कि वे मायके में हैं। उनका शानदार वेलकम हुआ। TI अनीता धुर्वे ने हाथ पकड़कर वैसे ही प्रवेश कराया है, जैसे मायके में बहनें कराती हैं।

SI करिश्मा राजावत ग्वालियर की रहने वाली हैं। उनका 8वां महीना है।

SI करिश्मा राजावत ग्वालियर की रहने वाली हैं। उनका 8वां महीना है।

खुशियां और दुख में पुलिस हमेशा साथ
ACP महिला सुरक्षा निधी सक्सेना ने कहा कि पुलिस में ड्यूटी करने वाले अधिकारी संवेदनशील हैं। पुलिस कर्मचारी अपना ज्यादा वक्त थाने में गुजारते हैं। उनकी खुशियां और दुख में पुलिस परिवार उनके साथ है। गोद भराई की रस्म अनोखी पहल का हिस्सा है। जो यह दिखाती है कि पुलिस प्रशासन अधीनस्थ स्टाफ के साथ है।

आरक्षक प्रदीप शर्मा ने भाई बनकर फलों से गोद भरकर रस्म पूरी की। स्टाफ में शामिल 25 महिला कर्मचारियों ने बहन, सहेली और अन्य रिश्तेदार की भूमिका निभाई।

आरक्षक प्रदीप शर्मा ने भाई बनकर फलों से गोद भरकर रस्म पूरी की। स्टाफ में शामिल 25 महिला कर्मचारियों ने बहन, सहेली और अन्य रिश्तेदार की भूमिका निभाई।

वर्टिकल इंटरएक्शन ​​​​​​सेमिनार उड़ान का असर
महिला पुलिस अफसरों ने कहा कि अप्रैल 2022 को हुए वर्टिकल इंटरएक्शन सेमिनार उड़ान में आए सुझावों को गंभीरता से लिया जा रहा है। महिला पुलिसकर्मियों को लीव पर जाने के पहले कई बार सोचना पड़ता था। उन्हें परिवार, ड्यूटी और लीव मंजूर कराने तनाव से गुजरना पड़ता था।

गोद भराई की रस्म के लिए थाने को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया। TI अनीता धुर्वे ने SI का हाथ पकड़कर वैसे ही प्रवेश कराया है, जैसे मायके में बहनें कराती हैं।

गोद भराई की रस्म के लिए थाने को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया। TI अनीता धुर्वे ने SI का हाथ पकड़कर वैसे ही प्रवेश कराया है, जैसे मायके में बहनें कराती हैं।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button