SP ने अधिकारी की मैराथन बैठक ली: 7 घंटे में नशा मुक्ति अभियान सहित कई मुद्दों पर पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए

[ad_1]

धार22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

धार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी थानों के प्रभारी, सीएसपी, डीएसपी सहित चौकी प्रभारी व कार्यालय का स्टॉफ मौजूद रहा। बैठक में एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने जिले के सभी थानों के अपराधों की समीक्षा की। 7 घंटे चली मैराथन बैठक की शुरुआत सुबह करीब 11-30 बजे हुई, जो देर शाम तक जारी रही है।

बैठक में एसपी ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान के तहत जिले में हुई कार्रवाई की समीक्षा की। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि होटल, ढाबों की चेकिंग लगातार जारी रखी जाए। जहां पर भी अवैध शराब विक्रय हो रही हो, उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर अपराध दर्ज करें और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान वालों को भी अरेस्ट किया जाए। सरकार मंशा के अनुरूप धार को नशा मुक्त जिले बनाने के प्रयास करें। बैठक में एडिशनल एसपी देवेंद्र पाटीदार मौजूद रहे।

अपराधों पर लगे अंकुश

बैठक के दौरान एसपी ने थानों में दर्ज महिला संबंधी अपराधों को लेकर भी समीक्षा की व समय रहते इन प्रकरणों में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही प्रकरण की जांच पूरी करने के बाद तय समय में अभियोग पत्र भी कोर्ट के समक्ष पेश करने के निर्देश दिए। साथ ही रात्रि गश्त पर विशेष फोकस रखने के निर्देश दिए, ताकि अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। वहीं जिन थाना क्षेत्रों में लूट, चोरी व डकैती के प्रकरण दर्ज होने के बावजूद इन घटनाओं में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई हैं। उन थानों के पुलिस अधिकारियों को फटकार भी एसपी ने लगाई है।

बैठक में एसपी ने त्यौहारों को लेकर थाना क्षेत्र के बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ के कारण यातायात प्रभावित नहीं हो, इसको लेकर पहले ही पुलिस जवान तैनात करने के निर्देश दिए है। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि अभियानों के तहत की जा रही कार्रवाई की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों को इस ओर विशेष ध्यान देकर आगामी दिनों में और अधिक प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button