राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में खातेगांव के राहुल: 1 हजार KM का सफर तय कर चुकी है यात्रा, कश्मीर से कन्याकुमारी तक निकल रही राहुल गांधी की यात्रा

[ad_1]
खातेगांव22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। यह पैदल यात्रा करीब तीन हजार किमी का सफर तय करेगी। राहुल गांधी की इस भारत जोड़ो यात्रा में खातेगांव तहसील के छोटे से गांव जियागांव के राहुल इनानिया (जाट) भी पहले दिन से इस यात्रा में शामिल है।
राहुल इनानिया ने भास्कर प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए बताया कि 7 सितंबर से शुरू हुई यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक के बाद अब आंध्रप्रदेश में प्रवेश कर रही है। 40 दिन पहले शुरू हुई यह यात्रा करीब एक हजार किमी का सफर तय कर चुकी है। राहुल गांधी से भी उनकी व्यक्तिगत चर्चा हुई। इनानिया ने राहुल गांधी को खातेगांव और आसपास के क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के बारे में अवगत कराया।
इनानिया को बीते 40 दिनों में कई वरिष्ठ नेताओं से मिलने का अवसर भी मिला। इनमें- मलिकार्जुन खड़गे, यात्रा के प्रभारी दिग्विजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कर्नाटक सिद्धिरामिया, जयराम रमेश, राज्यसभा से सांसद जेबी मेथर, रणदीप सुरजेवाला, अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष इमरान प्रतापगड़ी मीडिया के राष्ट्रीय प्रभारी पवन खेड़ा शामिल हैं।
युवा कांग्रेस की एक टुकड़ी पहले दिन से चल रही है जिसको राष्ट्रीय अध्यक्ष विवि श्रीनिवास के साथ में राहुल इनानिया यूथ कांग्रेस से जुड़े हुए हैं और पिछले लंबे समय से खातेगांव की समस्याओं को लेकर सक्रिय रहे हैं। इनानिया ने राहुल गांधी को अपने द्वारा किए गए कार्यों के बारे में भी बताया जिसमें महत्वपूर्ण रूप से नुक्कड़ सभा चौपाल चर्चा हाट सभा जो पूरी विधानसभा में इनानिया के नेतृत्व में की गई। समय-समय पर किसानों युवाओं महिलाओं की आवाज को सड़कों पर उठाने का फायदा राहुल इनानिया को मिला और गांव से निकलकर वह देश के बड़े कांग्रेस के नेताओं के सम्पर्क में आ गए और वह संघर्ष करते हुए इस एतिहासिक यात्रा में पहुंच गए, उनके द्वारा जमीन पर किए गए कार्यों को जिसे भी बताया, उन्होंने सराहना की। यहां तक की खुद राहुल गांधी ने भी कहा ‘गुड वर्क’। इनानिया ने बताया कि वह पूरी यात्रा में रहेंगे। इससे उन्हें देश को विविधता में एकता का संदेश लेकर सभी निकले है।

Source link