सैलाना नगर परिषद पर कांग्रेस का कब्जा: कांग्रेस के चैतन्य शुक्ला बने सैलाना नगर परिषद अध्यक्ष, 3 मतों से मिली जीत

[ad_1]

रतलामएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

रतलाम के सैलाना नगर परिषद में घमासान के बीच हुए मतदान में नगर परिषद अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा बरकरार रहा है। कांग्रेस के चैतन्य शुक्ला 3 वोट से चुनाव जीत कर अध्यक्ष चुने गए हैं। चेतन शुक्ला को 9 और विशाल धबाई को 6 मत प्राप्त हुए। वहीं, मतदान से पहले कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं में भिड़ंत भी हो गई। हंगामा बढ़ते देख सैलाना पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं को मतगणना स्थल से खदेड़ना पड़ा।

गौरतलब है कि सैलाना नगर परिषद शुरुआत से ही कांग्रेस का गढ़ रही है। पार्षदों के चुनाव में भी कांग्रेस के 9 पार्षद चुनाव जीते थे जबकि भाजपा के चार और दो निर्दलीय पार्षद चुनाव जीतने में सफल हुए थे। लेकिन भाजपा के समर्थन पर अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय चुनाव लड़ रहे विशाल धबाई के मैदान में उतरने से मुकाबला रोमांचक हो गया और मतदान से पूर्व कांग्रेस और भाजपा में भिड़ंत भी हो गई। अध्यक्ष पद के बाद अब उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन और मतदान की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button