नशआमुक्ति अभियान: पुलिस ने जागरूक किया तो सप्ताहभर में ही 80 लोगों ने छोड़ा नशा

[ad_1]
श्याेपुर29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नशा कारोबारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई ताे करती ही है। हर दिन कई-कई लाेगाें काे शराब अादि के साथ पकड़ा भी जा रहा है। इन सबके साथ श्याेपुर पुलिस नशा मुक्ति शिविरों का अायाेजन भी कर रही है। अब तक जिलेभर में 14 शिविरों का अायाेजन किया जा चुका है। पुलिस का दावा है कि इन शिविरों से जागरूक होकर 80 लाेगाें ने नशा करना छोड़ दिया है। नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम में सप्ताहभर में ऐसे नतीजे मिले हैं तो यह बड़ी उपलब्धि है।
नशे के खिलाफ चलाई जा रही इस मुहिम की कमान खुद एसपी अालाेक कुमार संभाल रहे हैं। वे शिविरों में जाकर लाेगाें काे नशे के दुष्परिणाम बताते हुए जागरूक भी कर रहे हैं। लोगों को समझा रहे हैं कि शराब जैसा नशा करने से धन के साथ ही शरीर की भी हानि हाेती है। वह लाेगाें से सीधा संवाद कर उनसे जुड़ने का प्रयास करते हैं अाैर उनकाे समझाते हैं कि यदि वे नशा न करते ताे अब तक कितनी बचत कर चुके होते। सोमवार को भी पुलिस ने बैंचाई, देवरी, चिलवानी, गाेलीपुरा में नशा मुक्ति शिविरों का अायाेजन किया।
8 दिन में 65 लाेगाें काे अवैध शराब के साथ पकड़ा
8 अक्टूबर से शुरू हुए नशा मुक्ति अभियान में जिले के विभिन्न थानाें में पुलिस ने शराब माफिया के खिलाफ 65 प्रकरण दर्ज करते हुए 65 लाेगाें काे गिरफ्तार किया है। इनके पास से 789 लीटर शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 13400 रुपए अांकी गई है।
अभियान के तहत 15 आरोपियों से 5.2 किलो मादक पदार्थ जब्त
नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत विभिन्न थानाें में 15 प्रकरण दर्ज कर चुकी है। इनमें 15 आरोपियों काे पकड़ा गया है। इनसे 5.2 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया है, इसकी कीमत 41 हजार 600 रुपए बताई गई है।
Source link




