Chhattisgarh
नक्सलियों ने ब्लोयिंग मशीन और एक ट्रैक्टर को किया आग के हवाले

नारायणपुर, 17 अक्टूबर। जिले के नक्सल प्रभावित ओरछा मार्ग पर झोरीगांव के पास बीएसएनएल के फायबर केबल जोडक़र इसके विस्तार के फेस 02 का कार्य चल रहा था, नक्सलियों के द्वारा देर रात्रि केबल बिछाने वाले ब्लोयिंग मशीन और एक ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया है। नक्सलियों के द्वारा नक्सल प्रभावित इलाकों में रात्रि में वाहनों पर आगजनी की वारदात को अंजाम देकर अपनी मौजूदगी और अपने वजूद के प्रर्दशन के लिए आगजनी का सबसे आसान तरीका अपनाते रहे हैं।

Follow Us




