मिल जाए ग्रहों की चाल तो बनता है जीवन खुशहाल, जानिए किस राशि की रब ने बना दी जोड़ी
शादी का मौसम आने ही वाला है। ऐसे में आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि किस राशि के लोग आपके लिए सबसे बेस्ट पार्टनर साबित हो सकते है। ग्रहों की चाल जब आपस में मिलकर मेल खाती है तो इससे सिर्फ आप खुश नहीं होते बल्कि पूरा जीवन खुशहाल बन जाता है। आइए जानते हैं किस राशि के लोग बनेंगे आपके लिए बेस्ट लाइफ पार्टनर।
मेष- तुला
मेष और तुला राशि पर विरोधी तत्व राज करते हैं। जहां मेष राशि का तत्व अग्नि है, वहीं तुला का तत्व वायु है। जिसका नतीजा, दोनों ही राशि दूसरे के काफी विपरीत होती है। भले ही मेष और तुला राशि के जातक एक दूसरे के विचारों से बहुत कम सहमत हो लेकिन विपरीत गुणों के कारण वह एक दूसरे को काफी आकर्षित करते हैं। कहा जाता है कि यह राशिचक्र के सबसे रोमांटिक कपल होते हैं। इनकी केमिस्ट्री काफी अच्छी होती है और यह निगेटिव एनर्जी को अच्छी तरह बैलेंस करना जानते हैं।वृष- कन्या
पृथ्वी चिन्ह होने के कारण, कन्या और वृष दोनों ही अपने रिश्तों में स्थिरता और सुरक्षा को प्रायरिटी देते हैं। वह पूरी तरह से घुल-मिल जाते हैं और एक-दूसरे की छोटी-छोटी जरूरतों के बारे में जानते हैं। वृषभ राशि के साथ कन्या राशि के जातकों का रिश्ता जीवन भर एक दूसरे का सहारा बनता है। क्योंकि वह लगातार चीजों का विश्लेषण करते हैं और बिना वजह का अधिक तनाव लेते रहते हैं। वृष, कन्या राशि को शांत करता है, जिससे वह सहज महसूस करते हैं और नए विचारों के प्रति ग्राही होते हैं। जबकि कन्या राशि के जातकों को जमीन से जुड़े रहने में मदद करते हैं। मौन में भी, यह खूबसूरत जोड़ी एक-दूसरे की भावनाओं को समझ सकती है और एक आदर्श जोड़ी बना सकती है।
मिथुन- मेष
मिथुन और मेष राशि के जातकों के बीच एक अटूट बंधन मौजूद होता है। उनके गुण पॉजिटिव और निगेटिव दोनों, एक दूसरे की उपस्थिति से संतुलित होते हैं। यह संकेत आजादी, गोपनीयता, रोमांच,नवीनता और अन्य चीजों के लिए समान भाव रखते हैं। इसलिए वह एक-दूसरे की कंपनी से और भी अधिक प्यार करने लगते हैं। वह दोनों पॉजिटिव एनर्जी के बुलबुले से चारों ओर से घिरे हुए हैं इसलिए, जब वह एक साथ आते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे वह हमेशा साथ रहने के लिए ही बने थे।
कर्क- वृषभ
अपने रिश्ते में, वह दोनों सहानभूति, जोश, अपनापन चाहते हैं। हालांकि, उनकी सभी क्वालिटी बिल्कुल समान नहीं है। वृषभ राशि वाले तर्क से प्रेरित होते हैं जबकि कर्क राशि वाले फीलिंग को अधिक महत्व देते हैं। वृषभ राशि के धीरे से काम करने की तुलना में कर्क राशि वाले तेज और हाइपरएक्टिव स्वभाव के होते हैं। एक दूसरे से विपरीत स्वभाव होने के कारण इनके बीच का रिश्ता और भी मजबूत होता है वृषभ और कर्क राशि के बीच काफी गहरी और मजबूत दोस्ती होती है
तुला- सिंह
तुला और सिंह दोनों बाहर जाने वाले और रोमांच पसंद करने वाले होते हैं इसलिए एक दूसरे को बहुत अच्छे से कंपलीमेंट करते हैं। दोनों किसी भी परिस्थितियों की परवाह किए बिना एक-दूसरे के प्रति सच्चे रहते हैं। बिना किसी पछतावे के पॉजिटिव जीवन जीते हैं। सिंह किसी भी चीज से अधिक निष्पक्षता और आत्म-संतुष्टि की सराहना करते हैं जबकि तुला राशि के लोग सुंदरता को प्रायोरिटी देते हैं। साथ में, वह अपना जीवन पूरी खूबसूरती के साथ अपना जीवन जी सकते हैं।
वृश्चिक- मीन
तथ्य यह है कि मीन और वृश्चिक दोनों का तत्व जल है। जो उन्हें स्वाभाविक रूप से एक दूसरे की तरह बनाता है। वह उन विश्वासों, नैतिकताओं और मूल्यों के लिए एक-दूसरे का सम्मान करते हैं जिन्हें वह दर्शाते हैं और मानते हैं कि उनका अनुभव आगे आने वाले कार्यों में उनका मार्गदर्शन करेगा। यह एक दूसरे के प्रति उनके आकर्षण का कारण है और यही कारण है कि वृश्चिक और मीन राशि वाले हमेशा एक यूनिक, अस्पष्ट संबंध महसूस करते हैं। शुरुआत से ही मीन राशि के पुरुष और वृश्चिक राशि की महिलाएं एक दूसरे के प्रति आकर्षण महसूस करते हैं जो समय के साथ बढ़ता ही जाता है।
धनु- मेष
वह अपने आज पॉजिटिव नजरिए और और समान साहस की भावना शेयर करते हैं। धनु और मेष राशि के जातक आजादी की भावना का सम्मान करते हैं और लगातार नई चीजों को सीखने की इच्छा रखते हैं। सेम इंटरेस्ट होने के कारण एक दूसरे के साथ अच्छा बांड महसूस करते हैं। यह एक दूसरे की आजादी का सम्मान करते हुए, एक दूसरे की भावना को समझने की कोशिश करते हैं। धनु और मेष राशि के जातक अगर अपने टेंपरामेंट को कंट्रोल कर लें, तो यह दोनों बेहद अच्छी जोड़ी साबित हो सकते हैं।
मकर- वृषभ
वृष और मकर एक बेहतरीन जोड़ी बनाते हैं। उन दोनों को सुरक्षा, फाइनेंसियल स्थिरता और सोशल स्टेटस की जरूरत होती है। वृषभ, मकर राशि को स्थिरता, आराम और शांति प्रदान करता है जिसके लिए वह अपने घरों में लगातार तरसते रहते हैं। इन दो राशियों की जोड़ी खूबसूरती से जोड़ी जाती है और बेहद जमीन से जुड़ी होती है। वह एक-दूसरे की रीति रिवाज से प्रेम और विवाह कर को अपनाते हैं। मकर राशि के जातक अपनी इच्छाओं के चलते अक्सर जीवन में सुखों की अनदेखी कर देते हैं। वृष राशि के जातक उन्हें तनावमुक्त करने और जीवन में मिलने वाले आनंद का अनुभव लेने में मदद करते हैं।
कुंभ- मिथुन
चीजें इस तरह से रोमांचक हो जाती हैं कि हम अनुमान नहीं लगा सकते कि कुंभ और मिथुन एक जोड़े के रूप में कब मिलते हैं। मिथुन राशि के जातकों के लिए लंबे समय तक सिर्फ एक व्यक्ति के साथ रहना मुश्किल होता है क्योंकि वह जल्दी से रुचि खो देते हैं। हालांकि, बौद्धिक रूप से एक्टिव पार्टनर उन्हें रिश्ते में जोड़ कर रख सकता है। हम इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि कुंभ राशि के जातक हर चीज के बारे में बात कर सकते हैं। मिथुन राशि के जातक भी इसकी सराहना करते हैं जब उनका कुंभ राशि का साथी पर्सनल लाइफ में इंवॉल्व ना होने का ऑप्शन चिंता है तो वह उसकी स्वतंत्रता का सम्मान करने के साथ ही साथ एक प्यारी सी मित्रता प्यारी सी दोस्ती जोड़े रखने का प्रयास करते हैं।
मीन- कर्क
मीन राशि के पुरुष या महिला के लिए सबसे कर्क राशि का वाले सबसे अच्छे पार्टनर साबित होंगे क्योंकि यह कर्क राशि के लोग अनुभव और मेंटल पावर की मदद से एक दूसरे के साथ बातचीत कर सकते हैं। एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखते हुए अच्छे दिसत साबित होते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी मीन राशि और कर्क राशि के जातकों के बीच कुछ न कुछ अंतर होता है अंतर होने के कारण ही वह एक आइडियल कपल बन सकते हैं। मीन राशि दयालु, शांत, अनुकूलनीय और सूक्ष्म होती है, जबकि कर्क मूडी, भावनात्मक और अत्यधिक चिंता करने वाला होता है। हालांकि, उनके बीच एक अच्छा रिश्ता है और दोनों एक दूसरे की विशेषताओं को संतुलित और पूरक करते हैं