भोपाल में आज से 2 दिन पानी की सप्लाई नहीं: शिवनगर, भानपुर, बड़वई समेत 70 से ज्यादा इलाकों में असर; लीकेज सुधारने के लिए 36 घंटे का शटडाउन

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Impact In More Than 70 Areas Including Shivnagar, Bhanpur, Barwai; 36 Hours Shutdown To Repair Leakage
भोपालएक घंटा पहले
राजधानी भोपाल के शिवनगर, भानपुर, बड़वई, गोंडीपुरा, पलासी, रत्न कॉलोनी, पूजा कॉलोनी, नीलकंठ कॉलोनी समेत 70 से ज्यादा इलाकों में आज से 2 दिन तक पानी की सप्लाई नहीं होगी। नगर निगम मनुआभान टेकरी स्थित वाटर वर्क्स की ग्रेविटी मेन और फीडर मेन पाइप लाइन का लीकेज सुधारेगा। इसके चलते 36 घंटे का शटडाउन लिया है। यानी, मंगलवार की शाम 6 बजे तक निगम इन इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं करेगा।
ग्रेविटी मेन/फीडर मेन पाइप लाइन में आवश्यक लीकेज सुधार काम की शुरुआत सोमवार सुबह से हो गई। इसके चलते सुबह की सप्लाई प्रभावित हुई। दिन और शाम की सप्लाई भी नहीं होगी। मंगलवार को भी यही हाल रहेंगे। ऐसे में लोगों को पानी के लिए परेशानी हो सकती है। हालांकि, निगम ने टैंकरों की व्यवस्था की है।
इन इलाकों में असर
हरिओम बस्ती, अब्बास नगर, गोंडीपुरा, बंजारा बस्ती, ग्वाल बाबा बस्ती, नयापुरा, बड़वई, पलासी, राजनगर, कमलेश नगर, भारतीय स्टेट, रत्न कॉलोनी, कृषक नगर, वकील कॉलोनी, पंचवटी फेस-2, राजवंश, पूजा कॉलोनी, गोया कॉलोनी, राधा-कृष्ण कॉलोनी, शिवानी होम्स, लांबाखेड़ा, शारदा नगर, शांति नगर, पंचवटी फेस-3, शिवनगर, जनता नगर, पारस नगर, मुरलीनगर, कपिला नगर, विश्वकर्मा नगर, शिव नगर फेस-1, 2 और 3, नीलकंठ कॉलोनी, सईद कॉलोनी, पन्ना नगर, जैन नगर, एकता नगर, हाउसिंग बोर्ड, आवास विकास कॉलोनी, अमन कॉलोनी, एहसान नगर, संजय नगर एमआईजी, विवेकानंद, हाउसिंग पार्क, ब्लूमून कॉलोनी, प्रेम नगर, देवकी नगर, सुंदर नगर, आशियाना फीजा, नवजीवन कॉलोनी, छोला मंदिर, उडिया बस्ती, गरीब नगर, रासलाखेड़ी, कल्याण नगर, प्रीत नगर, भानपुर, अटल नेहरू नगर, मालीखेड़ी, रिंग गार्डन, बिहारी कॉलोनी, चांदबाड़ी, शंकर नगर, नबाव कॉलोनी, नगर निगम कॉलोनी इत्यादि क्षेत्र में जलप्रदाय प्रभावित रहेगा।
Source link