2 दिनी पुलिस वॉलीबॉल कप का समापन: एडिशनल SP ने किया विजेता-उपविजेता को पुरस्कृत, ग्राम टिकरिया बना विजेता

[ad_1]

मंडला7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कम्युनिटी पुलिसिंग अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस द्वारा आयोजित पुलिस वॉलीबॉल कप का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मैच ग्राम खैरी और टिकरिया के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार खेलते हुए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। अंत में ग्राम टिकरिया ने मैच जीत कर विजेता का खिताब हासिल की। प्रतियोगिता के दौरान खिलाडिय़ों एवं ग्रामीण जनों में खासा उत्साह दिखा तथा काफी संख्या में लोगों ने खेल का आनंद भी लिया।

भटके नौजवानों से मुख्यधारा में वापस आने की अपील

समापन कार्यक्रम में पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर ने विजेता एवं उपविजेता को नगद राशि एवं कप प्रदान कर पुरुस्कृत किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कंवर ने कहा कि खेलकूद से मनुष्य शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत होता है। उन्होंने खासकर युवाओं से कहा अपने दैनिक कार्य से समय निकालकर खेलकूद अवश्य करें। उन्होंने टूर्नामेंट कराने के पीछे पुलिस एवं ग्रामवासियों के बीच समन्वय स्थापित करने की बात कही। साथ ही उन्होंने समाज से भटके नौजवानों को पुन: मुख्यधारा में वापस आने की अपील की।

ये रहे उपस्थित

समापन कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर, डिप्टी कमांडेंट सीआरपीएफ 148वीं बटालियन अमित मिश्रा, एसडीओपी बिछिया खुमान सिंह धुर्व, निरीक्षक अमृतलाल तिग्गा थाना मोतीनाला, उप निरीक्षक उपेन्द्र व हाकफोर्स व थाने के जवान उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button