रायसेन से भोपाल 63 KM का सफर करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता: शहर की 7 समस्याओं की मांग करने CM हाउस आएंगे, नारेबाजी भी की

[ad_1]
रायसेन38 मिनट पहले
रायसेन की 7 समस्याओं की मांग को लेकर युवक कांग्रेस ने खंडेरा माता मंदिर से भोपाल में सीएम निवास तक 63 किमी की पदयात्रा रविवार को शुरू की। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकास शर्मा पूर्व प्रदेश महासचिव कांग्रेस रूपेश तंतवार के नेतृत्व में जन अधिकार पदयात्रा रविवार सुबह 10 बजे से खंडेरा मंदिर से शुरू हुई। जो शहर में दोपहर 2 बजे पहुंची। यहां खुदी पड़ी फोरलेन सड़क को माला पहनाई और जमकर नारेबाजी की। 32 करोड़ की फोरलेन सड़क 1 साल भी नहीं टिक पाई और जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई। शहर पहुंचते ही इस पदयात्रा का ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल सहित कांग्रेस पार्षदों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

रायसेन की इन 7 समस्याओं एवं मांगों को लेकर की जा रही पदयात्रा
1.छोले वाली माता मंदिर खंडेरा दरवार में हुई चोरी एवं पूरी विधानसभा में लगातार हो रही चोरियां।
2.बेरोजगार युवाओं को रोजगार की व्यवस्था।
3.रायसेन दुर्ग पर स्थित नंदी महाराज की मूर्ति को खण्डित करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई।
4.रायसेन जिला मुख्यालय पर रोड़ के बदतर हालात।
5.रायसेन में हलाली का गंदा पानी बंद कर रायसेन में ट्यूबवेल से पानी सप्लाई।
6.किसानों की बर्बाद हुई फसल का उचित मुआवजा देने के लिए।
7.जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना।

Source link