सुबह 9 बजे से इन रास्तों पर जाने से बचें: भोपाल में गृह मंत्री शाह की सुरक्षा में रहेंगे 2500 जवान, 12 बजे भोपाल पहुंचेंगे

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- 2500 Jawans Will Be Under The Protection Of Home Minister Shah In Bhopal, Will Reach Bhopal At 12 O’clock
भोपाल7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 16 अक्टूबर को हिंदी में MBBS प्रथम वर्ष की पुस्तकों विमोचन कार्यक्रम होना है। इसमें गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। रविवार सुबह 9 बजे से वीआईपी मूवमेंट के चलते कई रास्तों का ट्रैफिक बदला रहेगा। कई रास्तों का ट्रैफिक बंद रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस डायवर्सन प्लान जारी किया है।
स्टेट हैंगर से शाह के रवाना होने पर लालघाटी से वीआईपी रोड की ओर, रेत घाट से वीआईपी रोड की ओर, मोती मस्जिद से पॉलिटेक्निक से मोती मस्जिद की ओर, डिपो चौराहा से स्काउट गाइड तिराहा होकर स्मार्ट रोड होकर पॉलिटेक्निक चौराहा की ओर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह, डीबी मॉल तिराहे से जेल मुख्यालय रोटरी की ओर, भारत टॉकीज से पुलिस मुख्यालय की तरफ, रोशनपुरा से गांधी पार्क तिराहे की तरफ प्रतिबंधित रहेगा। अनुमति प्राप्त वाहनों का भी इस मार्ग पर प्रवेश बंद रहेगा। इधर, अमित शाह के पुलिस ने सुरक्षा तैयारी भी कर ली है। उनकी सुरक्षा में 2500 अधिकारी-पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
इनमें 8 आईपीएस समेत 1300 का बल प्रदेश के अन्य जिलों से आएगा। वीआईपी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस कमिश्नर ने बैठक ली। शनिवार को सुरक्षा का रिहर्सल किया गया। सभी अधिकारियों से परिचय करने के बाद शाह की सुरक्षा को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। शहर के होटल, धर्मशाला और लाज में ठहरे लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक अमित शाह रविवार सुबह 11.50 बजे स्टेट हैंगर पर पहुंचेंगे। चौपर से वे लाल परेड मैदान पहुंचेंगे। जहां, 12 से 1 बजे तक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद यहीं पर लंच करेंगे। लंच करने के बाद चौपर से स्टेट हैंगर पहुंचेंगे। दोपहर 2 बजे ग्वालियर के लिए रवाना होंगे।
यह रास्ते रहेंगे डायवर्ट
- डीबी मॉल तिराहे से जेल मुख्यालय रोटरी होकर कंट्रोल रूम तिराहे की ओर जाने वाले वाहन डीबी मॉल तिराहे से मैदा मिल, सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, प्रभात चौराहा होकर पुराने भोपाल की ओर जा सकेंगे।
- रोशनपुरा चौराहा से भारत टॉकीज की तरफ से आने-जाने वाले दो पहिया व चार पहिया गाड़ियां बाणगंगा, मछलीघर, खटलापुरा, पीएचक्यू तिराहा, लिली टॉकीज का रास्ता इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं, टीटी नगर से रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड की ओर आने-जाने वाली मिनी बसें व बड़ी बसें अपैक्स बैंक, लिंक रोड नंबर-1 से होते हुए बोर्ड ऑफिस चौराहा, मैदा मिल, सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, प्रभात चैराहा, बोगदापुल वाले रास्ते का इस्तेमाल करेंगी।
कार्यक्रम में शामिल होने वालों का मार्ग और पार्किंग व्यवस्था
ग्वालियर, गुना, इंदौर, राजगढ़, सीहोर की ओर से आने वाली बसें लालघाटी, व्हीआईपी रोड, पॉलिटेक्निक चौराहा, गांधी पार्क होते हुए विजय द्वार पर विद्यार्थियों को उतारकर पार्किंग स्थल लाल परेड मैदान, एमवीएम कॉलेज मैदान, एमएलए रेस्ट हाउस, पुरानी जेल, बिडला मंदिर विधानसभा रोड, बुलेवर्ड स्ट्रीट,सेंट्रल लाइब्रेरी, लिंक रोड में पार्क किए जा सकेंगे।
विदिशा,रायसेन,सागर की ओर से आने वाली बसें पटेल नगर, पिपलानी, महात्मा गांधी चौराहा, चेतक ब्रिज, बोर्ड ऑफिस, कोर्ट चौराहा होते हुए विजय द्वार पर विद्यार्थियों को उतारकर पार्किंग स्थल लालपरेड मैदान, एमवीएम कॉलेज मैदान, एमएलए रेस्ट हाउस, पुरानी जेल, बिडला मंदिर विधानसभा रोड, बुलेवर्ड स्ट्रीट, सेंट्रल लाइब्रेरी, लिंक रोड में पार्क किए जा सकेंगे।
होशंगाबाद रोड की ओर से आने वाली बसें मिसरोद, वीर सावरकर सेतु, मानसरोवर तिराहा, 7 नंबर, नूतन कॉलेज, व्यापम, कोर्ट चैराहा होते हुए विजय द्वार पर विद्यार्थियों को उतारकर पार्किंग स्थल लालपरेड मैदान, एमवीएम कॉलेज मैदान, एमएलए रेस्ट हाउस, पुरानी जेल, बिड़ला मंदिर विधानसभा रोड, बुलेवर्ड स्ट्रीट, सेंट्रल लाइब्रेरी, लिंक रोड में पार्क किए जा सकेंगे।
लोकल से आने वाली बसें विजय द्वार से प्रवेश कर लालपरेड मैदान में विद्यार्थियों को उतारकर पार्किंग स्थल लालपरेड मैदान, एमवीएम कॉलेज मैदान,एमएलए रेस्ट हाउस, पुरानी जेल, बिड़ला मंदिर विधानसभा रोड, बुलेवर्ड स्ट्रीट, सेंट्रल लाइब्रेरी, लिंक रोड में पार्क किए जा सकेंगे। कार्यक्रम में शामिल होन वाले वीआईपी के वाहन जिन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित (पासधारी) किया गया है और वरिष्ट पदाधिकारी के वाहन सत्कार द्वार से प्रवेश कर बास्केटबॉल ग्राउण्ड, पी.टी.आर.आई ग्राउण्ड, बैंड स्कूल में पार्क किए जायेगें।
गांधी नगर तिराहा से नरसिंहगढ़ तिराहा तक सभी वाहन रहेंगे प्रतिबंधित
शाह के एयरपोर्ट पहुंचने से पहले गांधी नगर तिराहा से नरसिंहगढ़ तिराहा लालघाटी की ओर आने वाले सभी प्रकार के मध्यम, भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। राजगढ़, गुना, ग्वालियर से आने वाली बसें हलालपुर बस स्टैंड के लिए मुबारकपुर बाईपास से खजूरी सड़क बाईपास बैरागढ़ होकर आ-जा सकेंगी।
नादरा बस स्टैंड जाने के लिए उपरोक्त मार्ग की बसें बेस्ट प्राइस तिराहा होकर नादरा बस स्टैंड तिराहा की ओर आ-जा सकेंगी। लालघाटी चैराहे से नरसिंहगढ़ तिराहा की ओर सभी प्रकार की छोटी बड़ी लोडिंग गाड़ियां प्रतिबंधित रहेंगी। इसी प्रकार से यात्री बसों का आवागमन भी प्रतिबंधित रहेगा। यात्री बसें लालघाटी से ग्वालियर गुना राजगढ़ की ओर जाने के लिए बैरागढ़ खजुरी बाईपास मुबारकपुर होकर जा सकेंगी।
यात्री बसों के लिए डायवर्सन
इन्दौर, सीहोर आदि स्थानों से आने वाले वाहन खजूरी बायपास, श्यामपुर, दोराहा की ओर से आने वाले वाहन खजूरी बायपास होकर हलालपुर बस स्टैण्ड पर यात्रा समाप्त करेंगी। आईएसबीटी बस स्टैण्ड से संचालित समस्त यात्री वाहन गोविन्दपुरा टर्निंग, प्रभात चैराहा, भारत टॉकीज चौराहा की ओर प्रतिबंधित रहेंगे। गुना व ग्वालियर की ओर से आने वाली बसें हलालपुरा बस स्टैण्ड ही आएंगी।
सभी प्रकार की बसें लालघाटी से आगे रॉयल मार्केट की ओर नहीं आ सकेंगी। होशंगाबाद, बैतूल, छिंदवाड़ा, सागर, पन्ना, छतरपुर आदि स्थानों की ओर से इंदौर, गुना, ग्वालियर की ओर जाने वाली यात्री बसें बाईपास मार्ग का उपयोग कर सकेंगी। किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए यातायात पुलिस ने हेल्प लाइन नंबर 0755-2677340, 2443850 जारी किया है।
Source link










