ITI टीचर पर सुसाइड के लिए उकसाने का केस: 3 साल की बेटी के साथ ब्यूटीशियन ने की थी सुसाइड, शराब पीने से रोकने पर पति करता था प्रताड़ित

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Beautician Committed Suicide With 3 year old Daughter, Husband Used To Harass Her When She Stopped Drinking

भोपालएक घंटा पहले

भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में तीन साल की बेटी को फांसी लगाकर खुद भी फंदे पर झूलने वाली ब्यूटीशियन की खुदकुशी मामले में पुलिस ने उसके पति के खिलाफ दहेज हत्या, दहेज के लिए प्रताड़ित करने का केस दर्ज किया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि ब्यूटीशियन का आईटीआई टीचर पति शराब पीता था। पत्नी जब उसे नशा नहीं करने को रोकती थी तो उसे प्रताड़ित करता था। इतना ही नहीं दहेज की मांग को लेकर भी उसे परेशान करता था। फिलहाल, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पुलिस के मुताबिक, वर्षा राउत पति राजेंद्र राउत (30) मूलत: पांर्ढुना, छिंदवाड़ा की रहने वाली थी। वह पति राजेंद्र और 3 साल की बेटी प्रास्वी के साथ कटारा हिल्स एलआईजी-8 में रहकर ब्यूटी पार्लर संचालित थी। करीब 3 महीने पहले ही वर्षा अपनी मां ममता अहीरे के पास रूप नगर में शिफ्ट हुई थी। राजेंद्र नीलबड़ में ITI में पढ़ाता है। राजेन्द्र जमाई बनकर ससुराल में रह रहा था। ब्यूटीशियन की मां बड़ी बेटी के यहां गई हुई थी। 29 सितंबर की सुबह 10 बजे जब वह कटारा हिल्स से घर पहुंची, तब उन्होंने बेटी वर्षा और तीन माह की पोती प्रास्वी को फंदे पर लटका देखा। उस दौरान उसका पति घर में सो रहा था। उसे पत्नी के इस कदम का पता ही नहीं चला था। घटना के दिन सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या का खुलासा नहीं हो सका था। पुलिस ने बाद में वर्षा की मां ममता के बयान लिए। इसमें उसने दामाद पर आरोप लगाया। जांच के बाद पुलिस ने राजेन्द्र के खिलाफ केस दर्ज किया।

पति-पत्नी में हुई थी कहासुनी
प्रारंभिक पड़ताल में पति-पत्नी के बीच रात में कहा-सुनी होने की बात सामने आई थी। पुलिस को परिजन ने बताया कि बच्ची ने मां दुर्गा की झांकी देखने की जिद की थी, रात होने पर पिता ने मना कर दिया था। जिद करने पर मां ने बच्ची को मारा भी था। इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी भी हुई थी। इसके बाद दोनों अलग-अलग कमरे में सो गए थे। सुबह जब वर्षा की मां बड़ी बेटी के घर से अपने घर आई तो सुसाइड का खुलासा हुआ।

ब्यूटीशियन की मां बड़ी बेटी के घर गई थी
पड़ोसियों ने बताया था 29 सितंबर कि सुबह करीब 7 बजे के आसपास उन्होंने वर्षा को देखा था। वर्षा ने उनसे पूछा था कि कचरे वाला चला गया क्या? लोगों ने बताया कि कचरा लेने वाला काफी देर पहले ही चला गया। इसके बाद वर्षा ने पानी भरा था। उसकी मां ममता अपनी बड़ी बेटी के घर गई थी। ममता सुबह करीब 9 बजे घर आई तो भीतर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। बेटी और नातिन साड़ी के फंदे पर लटकी मिलीं। शोर सुन पड़ोसी भीतर आए और दोनों को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button