कांग्रेस के घनश्याम जायसवाल बने नपाध्यक्ष​​​​​​​: BJP के प्रवीण शर्मा बने उपाध्यक्ष; 20 वर्षों बाद भाजपा के हाथ से फिसली नगर पालिका

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Shahdol
  • BJP’s Praveen Sharma Appointed As Vice President; After 20 Years, The Municipality Slipped From The Hands Of The BJP

शहडोल18 मिनट पहले

नगर पालिका परिषद शहडोल के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के लिए शुक्रवार को हुए निर्वाचन प्रक्रिया बाद अचंभित करने वाला परिणाम सामने आया है। जहां बहुमत के करीब रही भाजपा को मात देते हुए कांग्रेस ने अध्यक्ष पद की कुर्सी में अपना कब्जा जमा दिया है। लेकिन, उपाध्यक्ष की कुर्सी भाजपा के खाते में ही गई।

भाजपा के पास थे 18 पार्षद

बीते दिनों हुए पार्षद चुनाव में भाजपा को 18 सीटें हासिल हुई थीं। कांग्रेस को 12 और 9 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी। इस आंकड़े पर नजर डालें तो, यहां नगर सरकार बनाने भाजपा की राह बेहद आसान थी। लेकिन परिणाम इसके उलट आए और कांग्रेस के घनश्याम जयसवाल ने भाजपा के प्रेम प्रकाश सोनी को हराकर अध्यक्ष बन गए। घनश्याम जायसवाल को 21 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं, प्रेम प्रकाश केवल 18 के आंकड़े तक ही सीमित रह गए।

उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने जमाया कब्जा

दूसरी ओर, उपाध्यक्ष के लिए भाजपा के प्रवीण शर्मा डोली ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस की कुंदन पाण्डेय को हराया है। प्रवीण को 22 पार्षदों ने अपना मत दिया, वहीं कांग्रेस की कुंदन को 17 वोट ही मिल सके। परिणाम के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी अपने-अपने प्रत्याशी की जीत का जश्न मना रहे हैं। हालांकि, भाजपा प्रत्याशी की जीत के जश्न के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सहित कई अन्य नेता नदारद दिखलाई पड़े।

इस वजह से फिसला 2 दशक का शासन

गौरतलब है कि बीते 20 वर्षों से इस नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी का कब्जा रहा है। इस बार भी भाजपा की नगर सरकार बनना लगभग तय था। लेकिन, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के ओवर कॉन्फिडेंस, अपने चहेते को अध्यक्ष प्रत्याशी चुना जाना और कार्यकर्ताओं की अनदेखी एक बड़ी वजह मानी जा रही है। जिसके चलते अध्यक्ष की कुर्सी भाजपा के हाथों से निकलकर कांग्रेस के खाते में चली गई।

सुबह से ही बनी रही विरोधाभास की स्थिति

बीते गुरुवार की देर रात भाजपा ने प्रेम प्रकाश सोनी को अपना अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित किया। जिसके बाद शुक्रवार सुबह से ही उक्त प्रत्याशी को लेकर भाजपा में ही विरोधाभास की स्थिति बनी रही। पार्टी का एक धड़ा महिला वित्त एवं विकास निगम की अध्यक्ष अमिता चपरा के नेतृत्व में अध्यक्ष प्रत्याशी के लिए राकेश सोनी को लेकर तटस्थ रहा है। जो नगर में लोकप्रिय एवं जनप्रिय नेता हैं, वह वार्ड क्रमांक 15 से जीत कर चौथी बार पार्षद बने हैं। उनकी छवि सहज, सरल और सुलभ नेताओं के रूप में शुमार है

उपाध्यक्ष पद पर जीत, अध्यक्ष पद पर हार क्यों?

चुनाव परिणाम ने एक बड़ा सवाल यह भी खड़ा किया है कि, जब भाजपा के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे प्रवीण शर्मा को 22 वोट मिले और जीत दर्ज की है। तो फिर पार्टी के अध्यक्ष प्रत्याशी प्रेम प्रकाश सोनी केवल 18 वोट तक ही कैसे सीमित रह गए?

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button