रायसेन नपा टीम बसूली करने शहर में घूमी: 106 दुकानों पर 5 लाख की राशि बकाया, सोमवार तक का दिया समय, सील करने की दी चेतावनी

[ad_1]
![]()
रायसेन29 मिनट पहले
रायसेन नपा की शहर में 106 दुकानों पर लगभग 5 लाख की राशि बकाया है, इसकी वसूली करने शुक्रवार को नपा की राजस्व टीम ने वसूली अभियान शुरू किया। जिसमें टीम दुकानों पर पहुंची और दुकानदारों से बकाया राशि जमा करने का आग्रह किया।
नपा के राजस्व निरीक्षक राजू कांकर ने बताया नपा की 106 दुकानों पर बकाया राशि वसूल करने नपा की राजस्व टीम के सभी कर्मचारियों द्वारा शहर में वसूली अभियान चलाया जा रहा है। आज दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों को समझाइश दी जा रही है। वहीं दुकानों से किराया वसूल किया जा रहा है। दुकानदारों को सोमवार तक का समय दिया है। जो भी दुकानदार ने बकाया राशि जमा नहीं की है। वह सोमवार तक राशि जमा कर दें नहीं तो नियम अनुसार उनकी दुकानें सील की जाएंगी।
खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us




