बड़वाह में मिले दंपति के शव: फंदे पर लटका था पति, खटिया पर थी पत्नी की लाश; आशंका-पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या की फिर खुद लगा ली फांसी

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Khargone
  • Barwaha
  • The Husband Was Hanging On The Noose, The Wife’s Body Was On The Cot; Apprehension Husband Killed His Wife By Strangulation And Then Hanged Himself

बड़वाह34 मिनट पहले

खरगोन जिले के बड़वाह में एक दिलदहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां सुराणा नगर कॉलोनी में एक घर की पहली मंजिल पर पति-पत्नी के शव मिली हैं। पुलिस को अंदेशा है की पहले पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने स्वयं भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में प्रभारी थाना प्रभारी राम आसरे यादव मौके पर पहुंचे है और जांच जारी है।

सुबह 10 बजे परिजनों की सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां उन्होंने देखा की पति देवीसिंह सस्तिया(45) छत पर लगे पंखे पर फंदे से लकटा है, तो वही पत्नी मंजूबाई(40) खटिया पर मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके गले में मंगलसुत्र की रगड़ के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने इस संबंध में घर में मौजूद छोटे बेटे विजय और उसकी नानी से पूछताछ कर रही है। ताकि इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। जबकि खरगोन से फोरेंसिक टीम को भी गहन जांच के लिए बुलाया गया है।

इस पूरी घटना से क्षेत्रवासी स्तब्ध है। खुद घर में नीचे की मंजिल पर सो रहे छोटे बेटे विजय को भी विश्वास नहीं हो रहा है। उसने बताया की देर रात माता-पिता दोनों ने साथ में खाना खाया था। उसके बाद वह ऊपरी मंजिल पर सोने चलाए गए। दोनों सुबह 5 बजे काम पर चले जाते थे, लेकिन सुबह दस बजे तक मां की चप्पल नीचे ही थी। फिर उसने अपने पापा को फोन लगाया तो उन्होंने रिसीव नहीं किया।

इसके बाद उसने छत का गेट खटखटाया लेकिन वह भी अंदर से बंद था। काफी देर तक खटखटाने के बाद जब गेट नहीं खुला विजय ने पड़ोसी की छत पर चढ़कर अपनी छत पर पहुंचा। यहां कमरे में परदा हटाकर देखा तो पिताजी ने फांसी लगा ली थी और मां की लाश खटिया पर थी। इसकी जानकारी उसने अपने पड़ोसियों व पुलिस को दी।

विजय के मुताबिक घर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। माता-पिता के बीच रात में कोई लड़ाई नहीं हुई। हालांकि पुलिस का कहना है कि इनका कुछ पुराना झगड़ा था उसी को लेकर अनबन हुई होगी। मृतक का बड़ा बेटा उज्जैन में रहकर वहां नौकरी कर रहा है। पुलिस दोनों के शव का पंचनामा बनाकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए बड़वाह के शासकीय अस्पताल लाने की तैयारी कर रही है। मृतक देवी सिंह बड़वाह के निजी स्कूल में चौकीदारी जबकि मंजूबाई घरों में खाना बनाने का काम करती थी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button