महाकाल लोक का लोकार्पण कार्यक्रम: छतरपुर के 19 मंदिरों में दिखाया लाइव प्रसारण, मौत के महावीर मंदिर में किए व्यापक इंतजाम

[ad_1]

छतरपुर (मध्य प्रदेश)26 मिनट पहले

छतरपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 11 अक्टूबर को उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। इस लोकार्पण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। जहां छतरपुर जिले के 19 मंदिरों में यह लाइव प्रसारण देखा जा सकेगा जिसके लिये जिला प्रशासन द्वारा इस कार्यक्रम के प्रसारण के लिए मंदिरों का चयन कर लिया गया है। शहरी ग्रामीण इलाकों के 19 मंदिरों में लाइव प्रसारण शुरू हो गया है। ग्रामीण इलाकों में जिला मुख्यालय से सबसे करीबी मोटे के महावीर मंदिर में कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को देखने के इंतजाम किए गए हैं। यहां शाम 5 बजे से ही लोगों का आना शुरू हो गया।

19 मंदिरों में सीधा LIVE प्रसारण

धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा 11 अक्टूबर 2022 को प्रदेश के ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्रों के मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किये जाना है जिसके चलते छतरपुर जिले में 19 मंदिरों की साफ-सफाई, सजावट, भजन-कीर्तन, विशेष पूजा-अर्चना तथा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

जहां जिले के श्री मोटे के महावीर मंदिर छतरपुर, मातंगेश्वर मंदिर खजुराहो, जटाशंकर मंदिर बिजावर, माता बम्बरबैनी मंदिर लवकुशनगर, मां भद्रकाली मंदिर लवकुशनगर, हनुमान मंदिर खड़ी धंधागण माता मंदिरबारीगढ़ गौरिहार, स्वामी जी मंदिर गरौली नौगांव, हनुमान मंदिर नौगांव, शिव मंदिर सरसेड हरपालपुर, गोपाल जी महाराज नारायण अवार माता मंदिर अवार माता देवी घुवारा, करारागंज नौगांव, बिहारी जू मंदिर, बमनौरा, पोखरिया सरकार मंदिर सड़वा, चौपरिया सरकार मंदिर बडामलहरा खटोला माता मंदिर महाराजगंज, हनुमान बाग मंदिर, बड़ामलहरा, बड़ी माता मंदिर, घुवारा सहित इन मंदिरों के अलावा जिले के अन्य शेष मंदिरों पर भी प्रशासकीय निगरानी में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रसाशन ने आम जनता से अपील की है कि अपने घर के पास मंदिर पर जाकर एक दीप अवश्य प्रज्वलित करें।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button