सियार के हमले से सहम गए: शहर में घुसा सियार, दो लोगों पर हमला कर किया घायल

[ad_1]

हरदा20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सियार की खाेज में निकले रहवासी। - Dainik Bhaskar

सियार की खाेज में निकले रहवासी।

शहर में रविवार सुबह एक सियार घुस आया। सियार ने दाे लाेगाें पर हमला कर धायल कर दिया। इसमें एक दिव्यांग महिला भी शामिल है। इसके बाद लाेग डंडे लेकर घर से बाहर निकल आए। लेकिन सियार गुजलार भवन इलाके के पास झाड़ियाें में घुस गया। सूचना मिलते ही नपा की टीम माैके पर पहुंची। करीब आधा घंटे बाद सियार निकलकर नई सब्जी मंडी से अवस्थी कंपाउंड की गलियाें से गायब हाे गया। वन विभाग काे भी इसकी सूचना दे दी गई।

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 8 बजे गुजलार भवन के आसपास के लाेग सियार के हमले से सहम गए। घर के बाहर बैठी दिव्यांग महिला मुन्नीबाई काे काट लिया। इसके बाद घर में घुसकर बुजुर्ग रमेश व्यास पर हमला कर दिया। उन्हें भी सियार ने काटा। इसके चलते गुलजार भवन और छाेटी सिंधी काॅलाेनी के लाेग घंटाें दहशत में रहे। इसके बाद लाेग लाठी-डंडे लेकर घर से बाहर निकल आए। झाड़ियाें में सियार काे ढूंढा। इसी बीच सियार झाड़ियाें से निकलकर नई सब्जी मंडी की ओर भाग गया। हालांकि, देर शाम तक सियार पकड़ा नहीं जा सका।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button