शहडोल में विमान महोत्सव कार्यक्रम: जैन समाज ने मंदिर से निकाली 24 भगवानों की विमान यात्रा

[ad_1]
शहडोल9 घंटे पहले
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा के अवसर पर जैन समाज के लोगों ने वार्षिक विमान महोत्सव कार्यक्रम मनाया। नगर में मुनि श्री 108 सुब्रत सागर महाराज के 24वें चतुर्मास के अवसर पर श्रीश्री 1008 दिगंबर जैन मंदिर में श्री जिन चक्र 24 समवशरण महामंडल विधान का आयोजन किया गया।
रविवार को जैन समुदाय के लोगों ने विमान महोत्सव के तहत नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए 24 भगवानों के विमान यात्रा, विधान के समापन बेला में निकाली। यह परंपरागत विमान यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकली।
जिसमें पुरुष श्वेत वस्त्र एवं महिलाएं केसरिया वस्त्रों में शामिल हुईं। यात्रा में नगर के लगभग 150 जैन परिवार के लोग एवं उनके बाहर से आए हुए रिश्तेदार भी शामिल हुए। विमान यात्रा का प्रारंभ जैन मंदिर से हुआ, तत्पश्चात समापन भी वहीं किया गया। यात्रा में शामिल जैन समाज के पुरुष एवं महिलाओं सहित बच्चे काफी उत्साहित दिखलाई दिए।



Source link



