मंझली में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर: कृषि मंत्री ने हितग्राहियों को दिए प्रमाण पत्र, स्ट्रीट लाइट का किया लोकार्पण

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Harda
  • Agriculture Minister Gave Certificates To The Beneficiaries, Inaugurated The Street Lights

हरदा8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कृषि मंत्री कमलपटेल शनिवार को जिले की पिडगांव पंचायत के गांव मझली में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के शिविर में शामिल हुए। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष हरदा भारती कमेडिया भी उपस्थित थीं। इस अवसर पर मंत्री पटेल ने गांव की स्ट्रीट लाइट का बटन दबाकर लोकार्पण किया। उन्होंने हितग्राहियों को शासन की कई जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रमाण पत्र दिए।

उन्होंने कहा कि हरदा जिले में प्रारम्भ किए गए ‘‘आपकी समस्या का हल – आपके घर’’ अभियान की तर्ज पर प्रदेश सरकार ने अब “मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान” प्रारम्भ किया है। इसमें अधिकारी कर्मचारियों के दल घर-घर जाकर सर्वे कर रहे हैं। सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए हितग्राही चिह्नित कर रहे हैं। उन्हें योजनाओं का लाभ दिला रहे हैं।

हमारा प्रदेश खेती और स्वच्छता में नंबर वन
मंत्री पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीबों के लिए बहुत सी जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। संबल योजना के तहत मजदूरों के बच्चों की शादी व पढ़ाई के लिए मदद दी जा रही है। मजदूर के निशुल्क इलाज, सस्ती दर पर खाद्यान्न और मजदूरों की मृत्यु पर उनके परिवार को 4 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता की व्यवस्था संबल योजना में की है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश खेती के क्षेत्र में भी नम्बर वन है और स्वच्छता के क्षेत्र में भी नम्बर वन है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button