शिवपुरी में बदला मौसम का मिजाज: लगातार बारिश से नाले उफने, एक जून से अब तक 1001 मिमी औसत वर्षा दर्ज

[ad_1]

शिवपुरी6 घंटे पहले

शिवपुरी में शाम होते ही दिनभर से छाए हुए बदराओं ने बरसना भी शुरू कर दिया। शिवपुरी शहर में बारिश का क्रम लगभग तीन घंटे से जारी है। वर्षा ने अपनी आमद शिवपुरी शहर के साथ साथ अन्य तहसीलों में भी दर्ज कराई है। जैसा कि मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था। उसका असर शिवपुरी जिले में देखने को मिल रहा है। भू-अभिलेख के अनुसार शुक्रवार को शाम 5 बजे तक 44 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। इसके बाद भी बारिश का दौर जारी हैं।

बढ़ सकती हैं शहर की मुसीबत

शिवपुरी शहर में शुक्रवार शाम 5:00 बजे से लगातार 3 घंटे से हो रही बारिश के बादनालों में भी उफान पर देखा जाने लगा है। हालांकि, नाले फिलहाल अपने दायरे में बह रहे हैं। ऐसे में अगर बारिश का दौर रात्रि में भी जारी रहता है तो शहर वासियों के लिए एक बार फिर नाले मुसीबत बन सकते हैं। इस वर्ष कई बार तेज बारिश के चलते शहर के नालों में उबाल आ गया था जिसके चलते कई निचली बस्तियां सहित ठंडी सड़क, महावीर नगर, कमलागंज, संजय कॉलोनी ऐसी अनेक कॉलोनी हैं। जिनमें जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई थी। जलभराव की स्थिति के चलते लोगों को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा था। इसी क्रम में शुक्रवार को फिर एक बार बारिश का दौर लगातार जारी है।

अब तक इतनी हो चुकी है बारिश

शिवपुरी जिले में 1 जून 2022 से अभी तक 1001 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जिसमें की हुई वर्षा के के आंकड़े नहीं जोड़ा गया है इसके बावजूद शिवपुरी जिले में बीते वर्ष आज तक 1268.37 मिमीऔसत वर्षा हुई थी। भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने अनुसार शिवपुरी जिले की औसत वर्षा 816.3 मिमी है। बीते वर्ष जिले में कुल 1452.9 मिमी​​​​​​​ वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 1395.50 मिमी, बैराड़ में 825.50 मिमी, पोहरी में 1001.50 मिमी​​​​​​​, नरवर में 940 मिमी​​​​​​​, करैरा में 800.60 मिमी​​​​​​​, पिछोर में 1037.70 मिमी​​​​​​​, कोलारस 1054.10 मिमी, बदरवास में 1071 मिमी तथा खनियाधाना में 841 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।

….

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button