दमोह में गांजे का अवैध कारोबार: गुरुवार रात गांजा खरीदने गए एक युवक पर चाकू से हमला, घायल अस्पताल में भर्ती

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Damoh
- A Young Man Who Went To Buy Ganja On Thursday Night Was Attacked With A Knife, Injured Hospitalized
दमोह40 मिनट पहले
दमोह में गांजे का अवैध कारोबार चरम पर है। इसका जीता जागता उदाहरण गुरुवार रात सामने आया है। शहर के जटाशंकर कॉलोनी में गांजा खरीदने गए एक युवक पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
शहर के खजरी मोहल्ला निवासी घायल सतीश रजक ने बताया कि वह जटाशंकर कॉलोनी में गांजा खरीदने गया था। वहां पर पवन ठाकुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उससे कहा कि वह यहां गाजा खरीदने ना आए। इसके बाद उसपर चाकू से हमला कर दिया। घायल सतीश ने बताया कि पवन ठाकुर उस क्षेत्र में गांजे का अवैध कारोबार करता है। कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूट कर आया है। 108 वाहन की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस आरोपी की खोजबीन कर रही है।
खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us