दुर्गा पंडाल से लौट रही युवती से गैंगरेप: रीवा में पीड़ित के भाई को भेजा वीडियो; प्रशासन ने ढहाए आरोपियों के घर

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Rewa
  • 6 Accused Raped In Rewa, Brother Sent VIDEO Of Molestation, Administration Demolished The House

रीवा2 घंटे पहले

रीवा में 19 साल की युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती 5 दिन पहले दुर्गा पंडाल से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में दो नाबालिग समेत 6 आरोपियों ने उसे रोक लिया। इसके बाद बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने युवती के भाई को इसका वीडियो भी भेजा। तब मामले का खुलासा हो सका। बुधवार को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार को आरोपियों के घर को प्रशासन ने ढहा दिया। मऊगंज SDOP ने बताई पूरी घटना। पढ़िए, सिलसिलेवार कहानी…….

19 साल की युवती अपने मायके आई हुई थी। नवदुर्गा में 1 अक्टूबर की रात वह दुर्गा पंडाल में माता के दर्शन करने गई थी। रात करीब 11 बजे वह घर लौट रही थी। रास्ते में दूसरी ओर से पास के गांव जड़कुड़ के दो नाबालिग और चार युवक सीताराम पटेल (20), विमलेश पटेल (18), सिरताज अली (18), राजबहादुर यादव (21) आ रहे थे। उन्होंने युवती को अकेला देख रोक लिया। वे छेड़छाड़ करने लगे। इसके बाद झाड़ियों में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। वारदात के बारे में बताने और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने युवती को छोड़ दिया। डरी सहमी युवती घर आ गई।

दो दिन युवती डरी-सहमी रही
दो दिन तक युवती ने डर के मारे किसी को कुछ नहीं बताया। दो दिन बाद यानी 4 अक्टूबर को आरोपियों ने युवती के भाई को छेड़छाड़ का वीडियो भेज दिया। वीडियो देख भाई के होश उड़ गए। उसने बहन से पूछा तो वह डर के मारे कुछ बता नहीं सकी। भाई पूरी बात समझ गया। वह बहन को लेकर पुलिस थाने पहुंचा। यहां पुलिस ने पहले छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया।

रीवा में गैंगरेप के आरोपियों के घर ढहा दिए गए।

रीवा में गैंगरेप के आरोपियों के घर ढहा दिए गए।

महिला एसआई ने पूछा- तब बताई आपबीती
5 अक्टूबर को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने वीडियो देखा। इसमें संदिग्ध गतिविधियां दिखीं। पुलिस समझ गई कि युवती के साथ गलत हुआ है। पीड़िता को थाने बुलाया गया। वहां महिला सब इंस्पेक्टर ने युवती से पूछताछ की। यहां डरी-सहमी युवती कुछ नहीं बोली। समझाइश के बाद युवती ने आपबीती बता दी। पुलिस ने आला अफसरों ने घटनास्थल का जायजा लिया। एफएसएल की टीम भी वहां पहुंची। बुधवार को ही सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के घर ढहाए
गुरुवार को प्रशासन ने राजस्व विभाग को बुलाया। आरोपियों के घर की नपती करवाई गई। इसके बाद दोपहर में सभी आरोपियों के घर ढहा दिए।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button