BREAKING NEWS : लखनऊ में ठेकेदार ने की पहले पत्नी की हत्या और फिर फंदे पर झूल गया
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ठेकेदार ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि प्रथम दृष्टतया मामला घरेलू विवाद का है। राजधानी लखनऊ में बड़ी घटना सामने आ रही है। यहां घरेलू कलह से परेशान ठेकेदार ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि प्रथम दृष्टतया मामला घरेलू विवाद का है। तालकटोरा के सरीपुरा में ठेकेदार कुलवंत सिंह (43) ने पत्नी पुष्पा (38) की हत्या कर दी। जिसके बाद कुलवंत सिंह ने फांसी लगा ली। गृह कलह के चलते हुई घटना की जानकारी ठेकेदार के बेटे शरद (17) ने पुलिस को दी। वारदात से पहले शरद छोटे भाई अनिरुद्ध के साथ घर से बाहर गया हुआ था। वापस लौटने पर मां का शव खून से लथपथ और पिता का शव फंदे से लटकते मिला।