Chhattisgarh

RAIPUR NEWS: फैक्ट्री में चोरी करते रंगे हाथों पकड़ाए 5 चोर…

रायपुर ,02अक्टूबर। उरला पुलिस ने दो अलग–अलग फैक्ट्री में चोरी करने वाले 5 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का सामान जब्त किया है।

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि देर रात थाना उरला को सूचना मिली कि उरला औद्योगिक क्षेत्र के दो अलग–अलग फैक्ट्री में कुछ चोर चोरी करने के लिये घुसे है। तत्काल पुलिस पार्टी मौके के लिये रवाना हुई अलग-अलग दोनों फैक्ट्री में घेराबंदी किया गया। फैक्ट्रियों के अंदर घुसे चार चोर पकड़े गये।

यह भी पढ़े:-कन्या पूजन से पहले खरीद लें ये चीजें, जानें सामग्री की पूरी लिस्ट

पास ही बॉण्ड्रीवाल के बाहर एक चोर चोरी का सामान लेकर खड़ा था जो माल सहित गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में किशोर चतुर्वेदी 22 वर्ष, महेन्द्र वर्मा 42 वर्ष, सोमनाथ धृतलहरे 40 वर्ष, चंद्रशेखर धृतलहरे 32 वर्ष व मुकेश बांधे 18 वर्ष है। सभी बीरगांव क्षेत्र के रहने वाले है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लोहे के प्लेट, तार व अन्य सामग्री माल सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को ज्युडीशियल रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।


Related Articles

Back to top button