बुराई पर अच्छाई की जीत: खरगोन में अहंकार रुपी रावण के 51 फिट ऊंचे पुतले का हुआ दहन

[ad_1]
![]()
खरगोन31 मिनट पहले
खरगोन में विजयादशमी का पर्व बुधवार को उमंग उत्साह के साथ मनाया गया। नगर पालिका द्वारा नवग्रह मेला मैदान पर रावण के 51 फिट ऊंचे पुतले का दहन कर परंपरा का निवार्हन किया गया। शाम साढ़े सात बजे रावण के पुतले का दहन किया गया। इसके साथ ही शहरी क्षेत्र की कॉलोनियों में भी रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण के पुतले के दहन से पहले आतिशबाजी की गई। शहरवासियों को रावण दहन देखने में परेशानियों का सामना न करना पड़े इसके लिए नगर पालिका, पुलिस और प्रशासन स्तर पर अधिकारी लगातार व्यवस्थाएं जुटाई गई थी। पुतला दहन के बाद नागरिकों ने एक-दूसरे से गले मिलकर दशहरा पर्व की बधाईयां दी। इसके साथ ही शहरी क्षेत्र में करीब 10 स्थानों पर रावण के पुतलों का दहन किया गया।
पुलिस के पुख्ता इंजाएम
दशहरे के लिए पुलिस द्वारा शहर सहित जिले में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए है। पुलिस ने इस बार सुरक्षा के साथ ही यातायात की पुख्ता व्यवस्था की। ताकि शहरवासियों को रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए किसी प्रकार की परेशानी ना हो। थाना प्रभारी बीएल मंडलोई और यातायात प्रभारी दीपेंद्र स्वर्णकार ने बताया कि मैदान के आसपास वाहनों के लिए अलग से पार्किंग व्यवस्था की गई है। नपा के राजस्व निरीक्षक महेश वर्मा ने बताया कि पूरे मैदान और आसपास क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं की गई थी। पुलिस और प्रशासन द्वार सुरक्षा व्यवस्था में 500 से अधिक पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों व जवानों को तैनात किया गया था।
शहर में दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत धारा 144 लागू
अपर कलेक्टर जेएस बघेल ने शहर में धारा 144 के आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेश में अपर कलेक्टर ने 10 अप्रैल की हिंसात्मक घटना का जिक्र करते हुए कहा है कि शहर अतिसंवेदनशील है। छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव की स्थिति निर्मित होती है। शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए यह आदेश जारी किए हैं। अपर कलेक्टर ने यह भी बताया कि आदेश अवधि तक किसी भी व्यक्ति, संस्था, या संगठन को आयोजन की सक्षम अधिकारी से अनुमति लेना होगी। भड़काऊ फ्लैक्स बैनर लगाना प्रतिबंधित होगा। इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट मीडिया व सोशल मीडिया पर भी इस तरह की सामग्री पोस्ट करना या उसका प्रचार-प्रसार करना प्रतिबंधित है। कोलाहल अधिनियमित के तहत ध्वनि विस्तार यंत्रों का उपयोग बगैर अनुमति नहीं कर सकते।
सुबह छाए बादल, दोपहर निकली हल्की धूप
बुधवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बादल छाए। कई स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई। बदलते मौसम के देखते हुए नगर पालिका द्वारा रावण के पुतले को बारिश के पानी से बचाने के लिए भी व्यवस्था जुटाई गई। दोपहर बाद हल्की धूप निकलने से नपा अमले ने राहत की सांस ली। और शाम में रावण दहन किया गया।
Source link




