युवक की हत्या की आरोपी पत्नी-बेटी कोर्ट में पेश: बेटे ने कहा- खिड़की से झांककर देखा तो पिता के सिर में घन से मार रही थी मां, पीठ पर बैठी थी बहन

[ad_1]

सबलगढ़7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सबलगढ़ में एक व्यक्ति को उसकी पत्नी और बेटी ने बेहरमी से हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक रानी कुआं रोड पर रहने वाले राम कुमार पांडे (45 वर्ष) को कहासुनी के बाद उसकी पत्नी और बेटी ने सिर पर घन मारकर हत्या कर दी। इससे मौके पर ही राम कुमार की मौत हो गई। मृतक के बेटे भूपेश की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी केके सिंह ने मां-बेटी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश कर दिया।

जैसे मृतक के बेटे ने बताया

4 सितंबर की घटना के बारे में भूपेश पांडे ने बताया कि सुबह के समय पापा से मम्मी और बहन की कहासुनी हो गई थी। मेरे पापा राम कुमार से मम्मी और बहन की कई बार मारपीट हो चुकी है। उनका मन घर के कार्यों में नहीं लगता था। हालांकि, घटना वाले दिन ऐसा कुछ खास ज्यादा नहीं हुआ था। कमरे के अंदर पापा खाट पर सो रहे थे। मैं बाहर के कमरे में मेरे और पापा के लिए खाना बना रहा था। तभी मुझे पापा के चीखने की आवाज आई। मैंने खिड़की से झांककर देखा तो पापा के सिर में मम्मी घन से वार कर रही थी। बहन पीठ पर बैठी थी। तब मैं कमरे के बाहर कुंडी लगाकर पुलिस को बुलाने थाने चला गया। इसके बाद थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घर पर आए उन्होंने कुंडी खोल कर मां और बहन को थाने ले गए।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button