आलीराजपुर में हुआ रावण दहन: बुराई पर अच्छाई की जीत के साक्षी बने लोग, जमकर हुई आतिशबाजी

[ad_1]

आलीराजपुर6 घंटे पहले

आलीराजपुर के स्थानीय फतेह क्लब मैदान में बुधवार को रावण दहन का कार्यक्रम हुआ। रावण दहन में आलीराजपुर समेत आस पास के क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए। नगर पालिका ने रावण दहन के कार्यक्रम में जबरदस्त आतिशबाजी की। रावण दहन में आए लोगों ने आतिशबाजी का आनंद उठाया। आतिशबाजी के बाद श्रीराम की झांकी आई और रावण का दहन किया गया। बता दें, क्षेत्र में बड़ी धूमधाम के साथ इस आयोजन को किया जाता है और हजारों की संख्या लोग शामिल होकर बुराई पर अच्छाई को जीत के साक्षी बनते हैं।

जोबट में भी मनाया दशहरे

जिले के जोबट नगर में दशहरे का पर्व हर्षोल्लास के साथ इस बार मनाया गया हजारों की संख्या में दशहरे मैदान पर आकर रावण रूपी पुतले का दहन करते हुए लोगो ने देखा। इसी के साथ आतिशबाजी ने उनका मन मोह लिया। मौके पर नगर परिषद का अमला, पुलिस प्रशासन दलबल के साथ हर चप्पे-चप्पे पर मौजूद था। तहसीलदार आलोक वर्मा, एसडीओपी नीरज नामदेव ने रावण दहन किया।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link