राजगढ़ में जलाया रावण व कुंभकर्ण: रावण दहन देखने पहुंचे हजारों लोग, मैदान में जमकर हुई आतिशबाजी

[ad_1]

राजगढ़ (भोपाल)2 घंटे पहले

राजगढ़ में बुधवार को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। शाम ढलते के बाद राजगढ़ जिले के ख़िलचीपुर में रावण व कुंभकर्ण के पुतले जलाए गए। इस दौरान दशहरा मैदान पर जमकर रंग बिरंगी आतिशबाजी भी चलाई गई, जिससे पूरा आसमां रोशनी से सरोबर हो उठा। ख़िलचीपुर के दशहरे मैदान पर यहां पर्व देखने के लिए ख़िलचीपुर सहित राजगढ़, ब्यावरा और जिले के कई जगह से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे।

बुधवार को विजयी दशमी पर शाम होने की नगर परिषद के सहयोग से पटवा बाजार से बजरंग समिति द्वारा श्री राम और रावण का चल समारोह निकाला गया । विधायक प्रियव्रत सिंह ने भगवान ने भगवान राम की पूजा की ,जिसके बाद पटवा बाजार से यहा चल समारोह शुरू हुआ। इस चल समारोह में पुष्पक विमान के पर रावण सवार होकर निकला वही भगवान राम और लक्ष्मण भी आकर्षक रथ पर सवार होकर निकले।

करीब 125 से अधिक रावण के सेना के डरावने पात्र थे। वही भगवान राम के चल समारोह में 75 से अधिक सेना जिसमे 8 फिट के बॉडी बिल्डर हनुमान और बंदरो की फ़ौज शामिल थी। इस चल समारोह में इस बार बाहुबली फ़िल्म के बाहुबली और गट्टप्पा का पात्र रोशन साहू और विजय गुप्ता ने निभाया। वही इस चल समारोह में विट्ठल भगवान की झांकी, स्कान मन्दिर की झांकी, व अन्य लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र बनी।

इस झांकियों के साथ ख़िलचीपुर विधायक प्रियवत सिंह और नगर परिषद के साथ के साथ साथ नगर के लोग निकले ये चल समारोह नगर के मुख्य मार्गो से होता हुआ ,सोमवारिया के दशहरा मैदान पर पहुचा । जहा बाहर सेआई रंग बिरंगी आतिशबाजी चलाई जिसकी रोशन देख लोग खुश हो गए ।हल्की पुल्कि बारिश के बीच रावण के बने चबूतरे पर भगवान राम और रावण का युध्द हुआ।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button