एक घंटे झमाझम बारिश: पन्ना में नवमी की शाम जमकर बरसे बदरा, किसानों की चिंतित, खेतों में कटी फसल भीगी

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Panna
- It Rained Heavily On The Evening Of Navami In Panna, Farmers Worried, The Crops Harvested In The Fields Got Wet
पन्ना4 घंटे पहले
पन्ना जिले के कई इलाकों में नवरात्रि की शाम झमाझम बारिश हुई है। जिससे एक तरफ जहां पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। वहीं, इस बारिश से किसानों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इन दिनों अधिकतर किसानों की फसल खेतों में कटी पड़ी हुई है। जिनके खराब होने की आशंका बढ़ गई है।
बता दें, नवमी के दिन जिले भर में सुबह से मौसम साफ रहा है और बारिश जैसी कोई उम्मीद नहीं जताई जा रही थी। जैसे ही शाम हुई और अचानक आसमान में बादल छा गए।देखते ही देखते कुछ देर में झमाझम बारिश होने लगी। बारिश का यह सिलसिला करीब एक घंटे तक चलता रहा है। इस दौरान पन्ना नगर में तेज बारिश हुई है। जिससे इस बारिश एक तरफ जहां लोगों को नगर में पड़ रही उमस और गर्मी से राहत मिली है। इन दिनों किसानों की उड़द, मूंग और सोयाबीन, तिल जैसी फसलें पककर तैयार हो चुकी है। अधिकतर किसानों की फसलें कटकर खेतों में थ्रेसिंग के रखी हुई है। इस बारिश में भीग गई है।
जिले में 1008.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज
पन्ना जिले में 1 जून से अभी अभी तक 1008.9 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 696.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। अब तक वर्षामापी केंद्र पन्ना में 963.3 मि.मी., देवेन्द्रनगर में 1185.2 मि.मी., गुनौर में 762.8 मि.मी., अमानगंज में 1084.8 मि.मी., पवई में 1018.8 मि.मी., सिमरिया में 1242.7 मि.मी., शाहनगर में 796.1 मि.मी., रैपुरा में 1079 मि.मी. और अजयगढ़ में 947.4 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। गौरतलब है कि पन्ना जिले की सामान्य वर्षा 1176.4 मि.मी. है। जिसके मुकाबले 1008.9 मि.मी.बारिश हुई है। 4 अक्टूबर मंगलवार को हुई बारिश का आंकड़ा 24 घंटे के बाद जारी होगा।

Source link