शारदीय नवरात्र पर्व की अष्टमी: मंदिरों में लगा श्रद्धा का मेला, गरबा-डांडिया से मां की भक्ति, घर-घर हुई कुलदेवी की पूजा

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sheopur
- A Fair Of Reverence Was Held In Temples, Devotion To Mother Through Garba Dandiya, Worship Of Kuldevi From House To House
श्योपुरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

शारदीय नवरात्र पर्व की अष्टमी तिथि पर सोमवार को भक्तों ने घर घर में कुलदेवी का पूजन किया। दुर्गाष्टमी के साथ ही नवरात्रि का उल्लास चरम पर पहुंच गया है। दुर्गापुरी,पनवाड़ा एवं ओछापुरा की कंकाली माता मंदिर पर परंपरागत धार्मिक मेले में दूर दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे है। दुर्गा पांडालों में जागरण और गरबा रास के बीच देर रात तक माहौल में मस्ती छाई रही। प्रमुख देवी मंदिरों पर पदयात्रा का दौर शुरू हो गया। श्योपुर से दुर्गापुरी की पदयात्रा में भक्तों ने 21 किमी दूरी पैदल तय करके मंदिर पर झंडा चढ़ाया।
उधर पनवाड़ा की अन्नपूर्णा माता मंदिर पर दूर दूर से पदयात्रियों के जत्थे पहुंच रहे है। नवरात्र पर्व का समापन एवं पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन मंगलवार से शुरू होगा। शहर में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन बंजारा डैम के पास होगा। शहर के गांधी पार्क, चंबल कॉलोनी, पंडित पाड़ा, जोशी मोहल्ला, कॉलेज के सामने, मुक्तिनादनगर, पंडित पाड़ा सलापुरा आदि स्थानों मां जगदंबे के दरबार में विशेष हवन पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान रातभर चले।
मां अन्नपूर्णा और दुर्गापुरी में कनक दंडवत करते हुए पहुंचे श्रद्धालु, किए दर्शन
मां अन्नपूर्णा और दुर्गापुरी में सोमवार को पदयात्रा में भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। श्रद्धालु पदयात्रा करते हुए पनवाड़ा पहुंचे। इनमें कष्ट निवारण की कामना को लेकर बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं कनकदंडवत करते हुए माता अन्नपूर्णा, दुर्गा जी और महिषासुर मर्दिनी मंदिर पर पहुंचे। रास्ते भर में जयकारों की गूंज माहौल में भक्ति का रस घुलता नजर आया। श्रद्धालुओं ने यहां देवी के मंदिर पर मत्था टेका और पारिवारिक शांति की कामना की।
देवी के दरबार में सजिन छप्पन भोग की झांकी
अंचल में भी शारदीय नवरात्र का उत्साह भक्तों में नजर आ रहा है। रघुनाथपुर में देवी मां के विभिन्न रूप की झांकी भक्तों का मनमोह रहे हैं। देवी पांडालों में महामाई का काली रूप में विशेष श्रंगार किया गया। मातारानी को 56 भोग का प्रसाद लगाया गया। इसमें खास बात यह रही कि श्रद्धालु अपने-अपने घरों से मातारानी के प्रसाद के लिए विशेष व्यंजन और पकवान बनाकर लाए। पांडालों में विशेष झांकियां भी सजाई जा रहीं हैं। इसके साथ ही रामलीला का आयोजन भी किया जा रहा है। पांडाल में सजाई गई मां काली की आकर्षक झांकी ने लोगों का मनमोहा। रघुनाथपुर कस्बे में शुक्ला जी मोहल्ला के साथ ही गौड़ मोहल्ला, जोशी मोहल्ला और जाटव मोहल्ला में भी देवी प्रतिमाओं को विराजमान किया गया है।
सर्व ब्राह्मण समाज का गरबा उत्सव आज, माता के भजनों पर होगा डांडिया उत्सव
सर्व ब्राह्मण महासभा का गरबा उत्सव महानवमी पर मंगलवार को आयोजित होगा। सर्व ब्राह्मण महिला मंडल एवं युवती मंडल द्वारा संयुक्त रूप से यह गरबा का रास श्रीराम धर्मशाला में शाम 7 बजे से किया जाएगा। महिला मंडल की अध्यक्ष सीमा भार्गव एवं युवती मंडल की अध्यक्ष निधि तिवारी ने बताया कि गरबा महोत्सव में सभी ब्राह्मण समाज की महिला एवं युवतियों को पारम्परिक भारतीय संस्कृति पर आधारित माता के भजनों पर गायन एवं डांडिया नृत्य करना होगा। जिसमें समाज के सभी लोग शामिल होंगे।
Source link