जिला अस्पताल में भर्ती: ट्रेन में महिला को कराया प्रसव, बेटे को जन्म दिया, दोनों स्वस्थ

[ad_1]
बुरहानपुर37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

यात्रा के दौरान प्रसव पीड़ा होने पर चलती ट्रेन में महिला का प्रसव कराया गया। उसने बेटे को जन्म दिया। मां-बेटे को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। कर्नाटक के रहने वाले सैयद युसुफ पत्नी नसरीन के साथ सोमवार को हुबली साप्ताहिक एक्सप्रेस से अजमेर से घर लौट रहे थे। युसुफ ने बताया पत्नी जब से गर्भवती हुई, उसका स्वास्थ्य खराब रहने लगा था। कई डॉक्टरों को दिखाने पर भी फायदा नहीं हुआ।
तब परिचितों ने अजमेर शरीफ जाकर दर्शन करने की सलाह दी। पत्नी और गर्भ में पल रहे बच्चे की सलामती के लिए अजमेर गए थे। सोमवार को घर लौटने के लिए ट्रेन में सवार हुए। खंडवा से ट्रेन आगे निकलते ही पत्नी को प्रसव पीड़ा होने लगी। ट्रेन में मौजूद महिलाओं ने हमारी सहायता की और चलती ट्रेन में ही प्रसव कराया। पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। इसकी जानकारी जीआरपी को दी गई। जीआरपी ने स्टेशन प्रबंधन से इस बारे में चर्चा कर बुरहानपुर स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं होने के बावजूद ट्रेन को रुकवाया और मां-बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बेटे का नाम अहमद रखा गया है।
किसी भी आपात स्थिति में रेलवे को सूचना से मिलेगी सहायता
चलती ट्रेन में हादसा होने या तबीयत िबगड़ने पर रेलवे हमेशा सहयोग करता है। आपात स्थिति होने पर तुरंत ट्रेन में मौजूद रेलवे स्टाफ से इस बारे में चर्चा करें। इससे रेलवे को सूचना मिलते ही वह सहायता के लिए व्यवस्था करती है। बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर ऐसे कई मामले हो चुके हैं, जिसमें स्वास्थ्य खराब होने पर बिना स्टॉपेज के यहां ट्रेनों को रोका गया और मरीजों को अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई गई।
Source link




