बस में ही जन्मी बेटी: दिवाली पर घर आ रहे थे दंपती, महिला को उठी प्रसव पीड़ा; बस मालिक ने दिए 1 हजार 1 रुपए

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Balaghat
- The Couple Was Coming Home On Diwali, The Woman Suffered Labor Pain; Bus Owner Gave 1 Thousand 1 Rupees
बालाघाट17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सिद्धिविनायक बस में ही महिला की डिलीवरी होने का मामला सामने आया है। बस यात्रियों को लेकर हैदराबाद से लांजी की ओर आ रही थी। बस में राजकुमार टेकाम और उसकी पत्नी मीना टेकाम भी सवार थे। यह दोनों पति-पत्नी हैदराबाद में मजदूरी करते हैं। वह नवरात्रि दशहरा और दिवाली की छुट्टी होने से घर नेवरवाही आ रहे थे।
राजकुमार ने बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती थी। वह जब लांजी की ओर आ रहे थे, उसके पहले ही मेडिकल जांच कराई थी। वह उस जांच में स्वस्थ आई थी, जिसके चलते दोनों बस का सफर करने के लिए राजी हुए। रास्ते में घर पहुंचने के पहले गांव ककोड़ी और दुलापुर के बीच उसकी पत्नी को तेज प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद बस में ही उसकी डिलीवरी हो गई।
महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ
वाहन चालक ने तत्परता दिखाते हुए बस को सीधा सिविल अस्पताल लांजी लाकर खड़ा कर दिया। वहां के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने महिला और उसके बच्चे को तुरंत भर्ती कराया। बहरहाल महिला और उसका बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। नर्स पूनम नाकतोड़े ने बताया कि महिला को पुत्री हुई है। उसका वजन 2.7 है।
बस मालिक ने दिए 1 हजार 1 रुपए की भेंट
महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी की डिलीवरी सिद्धिविनायक बस में हुई है, इसलिए उसका नाम सिद्धि रखा है। इसके साथ ही महिला को पुत्री होने पर सिद्धि विनायक बस के मालिक संतोष अग्रवाल ने पुत्री के पिता को 1 हजार 1 रुपए की भेंट दी है।
Source link