अतिवृष्टि और बाढ़ पीड़ित किसानों को मिली मुआवजा राशि: अशोकनगर में 2940 किसानों के खाते में 2 करोड़ 33 लाख 68 हजार 889 रुपए की राशि डाली

[ad_1]

अशोकनगर37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अशोकनगर में बीते दिनों बाढ अतिवृष्टि से कई किसानों की फसल बर्बाद हो चुकी थी। कई लोगों के मकान गिर चुके थे। पहले चरण में काफी किसानों को उनके नुकसान की मुआवजा राशि उपलब्ध कराई थी। लेकिन इसके बावजूद भी काफी किसान रह गए थे जिनके लिए इस बार राशि डाली गई है। अशोकनगर जिले में 2940 किसानों को राशि डाली गई है।

जिला मुख्यालय पर एनआईसी कक्ष में वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से जिले के 2 हजार 940 कृषकों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 2 करोड़ 33 लाख 68 हजार 889 रूपये की राशि अंतरित की गई। जिसमें सबसे अधिक मुंगावली में नुकसान हुआ था। यहां के 2 हजार 103 किसानों को राशि डाली है। चंदेरी 517 किसानों के खाते में राशि डाली गई है वहीं नईसराय के 319 किसानों को राशि डाली है

बता दें, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को माह अगस्त 2022 में बाढ़ एवं अतिवृष्टि के कारण फसल क्षति से प्रभावित 19 जिलों के 1.91 लाख से अधिक कृषकों के खातों में 202.64 करोड़ की राहत राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link