अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम: कुलस्ते ने कहा- 628 गांव के 56 हजार 240 से अधिक अधिकार अभिलेख तैयार, पहली बार चला ग्रामीण आबादी संपत्ति सर्वेक्षण अभियान

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Narsinghpur
  • Kulaste Said More Than 56 Thousand 240 Rights Records Of 628 Villages Ready, For The First Time, Rural Population Property Survey Campaign

नरसिंहपुर21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नरसिंहपुर मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में चलाये जा रहे सेवा पखवाड़े के दौरान स्वामित्व योजना में अधिकार अभिलेख वितरण का जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ। इसमें केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह कार्यक्रम पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम नरसिंहपुर में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री कुलस्ते ने कहा कि देश में पहली बार ग्रामीण आबादी संपत्ति सर्वेक्षण अभियान चलाया गया है। ड्रोन सर्वे का काम पूरा कर नरसिंहपुर जिले के 628 गांव के 56 हजार 240 से अधिक अधिकार अभिलेख तैयार कर लिए गए हैं।

सांकेतिक रूप से अधिकार अभिलेख बांटे
कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन और दीप प्रज्जवलन से किया गया। अतिथियों ने कॉलेज परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। केन्द्रीय राज्य मंत्री कुलस्ते और अन्य अतिथियों ने हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख सांकेतिक रूप से बांटे।

इनको मिले अधिकार अभिलेख
महगुवां के नारायण प्रसाद मालवीय, निजोर के राहुल यादव, गंगईकलां के रामकुमार मलाह, बेलखेड़ी के अमरनाथ मेहरा, मलाहपिपरिया के लाल सिंह, धमना के राजकुमार, मुराछ के प्रहलाद, राम पिपरिया के राधारमन और पुष्पेन्द्र और सुरगी के रामलाल को अधिकार अभिलेख दिए।

कार्यक्रम में यह लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, विधायक जालम सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति काकोडिया, कलेक्टर रोहित सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अनीता ठाकुर मौजूद थी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link