खातेगांव में गरबा प्रतियोगिता: 14 ग्रुप्स ने दी प्रस्तुति, इटारसी के गरबा मंडल ने जीता पहला पुरस्कार मिले 35 हजार

[ad_1]
खातेगांव26 मिनट पहले
बेहड़ा बाबा नवदुर्गा उत्सव समिति कन्नौद के तत्वावधान में संस्था भगवन द्वारा गरबा प्रतियोगिता का आयोजन नगर परिषद चौराहे स्थित मां गिरिजेश्वरी धाम के पास किया गया। प्रतियोगिता में खंडवा, इटारसी, बड़वानी, खातेगांव, कन्नौद सहित अन्य शहरों/नगरों के 14 गरबा मंडलों ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत एवं महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए गानों व भजनों पर गरबा किया। आयोजन के विशेष अतिथि खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, पूर्व विधायक ब्रजमोहन धूत, युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्रसिंह राजावत, नप अध्यक्ष गायत्री राधेश्याम जाट व भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय गुर्जर थे।
प्रतियोगिता का पहला पुरस्कार 35 हजार रुपए जय मां शैलजा गरबा मंडल इटारसी ने जीता। दूसरा पुरस्कार 20 हजार रुपए नृत्य गरबा मंडल इटारसी, तीसरा पुरस्कार 10 हजार जय मां रंगराजा गरबा मंडल बड़वानी, चौथा पुरस्कार 6 हजार जय सेवा मंडल खेड़ापति खातेगांव , पांचवां पुरस्कार 5 हजार नटखट गरबा मंडल खंडवा ने जीता। प्रतियोगिता में शामिल सभी मंडलों को स्मृति चिन्ह और सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
Source link