राजगढ़ में निकाली पथ यात्रा: लोगों ने किया स्वागत, भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई के किरदार में आगे रहीं दो बहनें

[ad_1]
राजगढ़ (भोपाल)5 घंटे पहले
राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचालन घोष की धुन के साथ निकाला गया। जिसमें संघ की गणवेश में स्वयंसेवक कदमताल मिलाकर नगर के मुख्य रास्तों से निकले। जगह जगह लोगो ने फूलों के वर्षा कर पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवको का स्वागत किया गया। आर एस एस के पथ संचालन को लेकर इस बार स्वयंसेवको में भारी उत्साह देखा गया।
नवरात्रि के सातवें दिन ख़िलचीपुर नगर के इमली स्टैंड पर स्थित नीरज गार्डन में पथ संचालन को लेकर स्वयंसेवको भारी संख्या में इकट्ठा हुए। जहां पथ संचालन के पूर्व बौद्धिक कार्यक्रम हुआ। जिसमें आर एस एस के खण्ड कार्यवाह जितेंद्र खिंची ने बौद्धिक दिए। जिसके बाद पथ संचालन शुरू हुआ। घोष की धुन के साथ शुरू हुए पथ संचालन में आगे ही आगे घोड़े पर भारत माता और रानी लक्ष्मी बाई के किरदार में दो बहनें आगे चल रही थी। जिसके पीछे वाहन में भारत माता की सुंदर झांकी बनाई गई वह चल रही थी। जिसके पीछे घोष की घुन के साथ कदमताल मिलाकर स्वयंसेवक निकले। जो पटवा बाजार, पीपली बाजार, सुभाष चोक तोपखाना, थावरिया, बस स्टेण्ड, मालीपुरा, सोमवारिया होते हुए नीरज गार्डन पहुंचे जहां इस पथ संचालन का समापन हुआ।
Source link