नीमच गांधी जयंती पर आयोजन: संयुक्त मोर्चा ने गाया ‘रघुपति राघव राजा राम, सबको सन्मति दे भगवान’, गांधी प्रतिमा को सौंपा ज्ञापन

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Neemuch
  • United Front Sang ‘Raghupati Raghav Raja Ram, God Give Everyone Consent’, Memorandum Submitted To Gandhi Statue

नीमचएक घंटा पहले

21 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा विगत लंबे समय से आंदोलनरत है। आंदोलन की इसी कड़ी में रविवार को 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश के 52 जिलों में एक साथ मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने ‘रघुपति राघव राजा राम, सबको सन्मति दे भगवान’ के कीर्तन के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर ज्ञापन सौंपा।

इसमें बताया गया कि मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने मांगों के संबंध में कई बार ज्ञापन देकर ध्यानाकर्षण करवाया। कर्मचारियों की मांगों के निराकरण के लिए मध्यप्रदेश शासन ने दो मंत्री समूह का गठन किया। एक मंत्री समूह का गठन पदोन्नति के बारे में निर्णय के लिए और एक मंत्री समूह का गठन कर्मचारियों के अन्य मांगों के निराकरण के लिए किया गया। दोनों ही मंत्री ने समूह ठोस निर्णय नहीं लिया।

वही पूरे संपूर्ण भारतवर्ष में मध्यप्रदेश ऐसा एकलोता राज्य बन गया है। जहां पिछले 6 वर्षों से प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों की पदोन्नति रुकी हुई है। जिससे प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों में दिन-प्रतिदिन निराशा बढ़ने लगी है। शासकीय कार्यों पर भी विपरीत असर पड़ रहा है।

ज्ञापन में की ये मांगें

ज्ञापन में मांग की गई है कि मध्य प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना पुनः लागू की जाए। प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों के पदोन्नति अति शीघ्र प्रारंभ की जाए। सभी विभाग के कर्मचारियों को समान वेतन का लाभ पदोन्नति वेतनमान के अनुसार दिया जाए। प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता देते हुए एरियर की राशि का तत्काल भुगतान किया जाए।

पंचायत सचिव और स्थाई कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाए। वन विभाग के कर्मचारियों को बिना जांच के अपराध प्रकरण में कोई भी गिरफ्तारी नहीं की जाए। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की लंबित मांगों का शीघ्र निराकरण किया जाए, वाहन चालकों की नियमित भर्ती की जाए एवं पदनाम परिवर्तन कर टैक्सी प्रथा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। प्रदेश के सभी विभागों में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया जाए और निलंबित कर्मचारियों को तत्काल बहाल किया जाए।

कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई गांधी जी ओर शास्त्री जी की जयंती

इधर, 2 अक्टूबर को कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में सुबह 11 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। इस दौरान कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्हें याद करते हुए उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला।

इसके साथ ही गांधी जी के विचारों पर गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इसमें वक्ता सोशल एक्टिविटी कृपाल सिंह मंडलोई ने संबोधित किया। मुकेश कालरा ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर आजादी में योगदान देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती मनाई गई।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने करो या मरो का नारा दिया था। वही लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था। देश की उन्नति और आजादी के लिए दोनों ही महापुरुषों ने अपना योगदान दिया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button